पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल। बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी के ज्ञान-विज्ञान भवन में गुरुवार से 'यूनिवर्सिटी लेवल पर यूथ फेस्टिवल' की धमाकेदार शुरूआत हुई। समारोह की शुरूआत लोक नृत्य, एकल शास्त्रीय नृत्य, मिमिक्री, स्किट, स्पॉट पेंटिंग और क्ले मॉडलिंग के साथ हुई।
भांगड़ा और कालबेलिया के बिखरे रंग: राजस्थानी संस्कृति को अपने में समेटे लोक नृत्य कालबेलिया की प्रस्तुति शानदार रही। उत्सव में राजस्थान की खुशबू को श्री सत्यसाईं कॉलेज की छात्राओं ने मंच पर बिखेरा। 'काल्या कूद पड़ो मेले में साईक ल पंचर कर लायो....' लोक की गीत की धुन पर परफॉर्मेंस दी। लोकनृत्य प्रतियोगिता में आठ जिलों के स्टूडेंट्स ने पार्टिसिपेट किया। विभिन्न राज्यों की लोकपरंपराओं और संस्कृति से सराबोर रही सभी प्रस्तुतियां।
इसी क्रम में राजगढ़ जिले के स्टूडेंट्स ने उत्तर प्रदेश के 'रास' नृत्य की प्रस्तुति दी। 'मीठे रस से भरी ओजी राधा रानी लागे....' गीत पर यमुना नदी के किनारे राधा और गोपियों के साथ श्रीकृष्ण के अठखेलियों के दृश्य को नृत्य के रूप में प्रस्तुत किया। कान्हा की भक्ति में लीन गोपियां अपनी धुन में मगन होकर नाचती हैं।
अगली स्लाइड्स पर देखें यूथ फेस्टिवल की तस्वीरें...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.