पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bharatiya Janata Yuva Morcha,State BJP General Secretary Narendra Singh Tomar And State Organizations Arvind Menon

युवाओं और जनता ने कांग्रेस के युवराज को किया रिजेक्टः तोमर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल। भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अमरदीप मौर्य ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक विशेष अभियान चलाएगा। यह अभियान 1 फरवरी से 11 फरवरी तक चलेगा, इसमें शिव गण के सदस्य लोगों से संपर्क करेंगे।

भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा राजधानी के लाल परेड मैदान पर आयोजित राज्य स्तरीय सम्मेलन में मिशन 272 को सफल बनाने में युवाओं की भूमिका विषय पर चर्चा होनी थी। लेकिन, सीएम शिवराज सिंह चौहान कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके।

प्रदेशभर से आए मंडल स्तर तक के आठ हजार कार्यकर्ताओं वाले इस सम्मेलन का शुभारंभ भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और मोर्चा प्रभारी मुरलीधर राव ने किया। कार्यक्रम स्थल पर लगाया गया पंडाल भी आधे से ज्यादा खाली नजर आया।गौरतलब है कि कार्यक्रम का समापन सीएम शिवराज सिंह चौहान के भाषण के साथ होना था। सीएम की अनुपस्थिति में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर एवं प्रदेश संगठन महामंत्री अरविंद मेनन ने मोर्चा संभाला।

उधर मीडिया से चर्चा के नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि देश के युवाओं और जनता ने कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी को रिजेक्ट कर दिया है। जनता समझ चुकी हैं कि कांग्रेस के राज में सिर्फ महंगाई और भ्रष्टाचार बढ़ेगा, इसीलिए कांग्रेस का तेजी से पतन हो रहा है। सिर्फ अच्छे विज्ञापनों में काम करने व दिखाने से कोई भी प्रधानमंत्री नहीं बन सकता। राहुल गांधी का हर फंडा फ्लॉप हो रहा है, इससे कांग्रेस को सबक लेना चाहिए।