पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि के उपलक्ष्य में गुरुवार को पुलिस और नगर सुरक्षा समिति चूनाभट्टी व कोलार थाना ने नशा मुक्ति अभियान शुरू किया। इसके तहत समिति के लोगों ने पुलिस के साथ चूनाभट्टी थाने से एक जागरूकता रैली निकाली।
इसके बाद चूनाभट्टी चौराहे पर स्थित चौकी पोस्टर, बैनरों के माध्यम से नशा मुक्ति को लेकर संदेश दिया। समिति के सदस्यों व पुलिस ने वहां से गुजरने वाले नागरिकों को पेम्पलेटस बांटे। इसमें नशे के सेवन के दुष्परिणामों की जानकारी लिखी हुई थी।
चूनाभट्टी टीआई जितेंद्र पाठक व नगर सुरक्षा समिति संयोजक महेश चंद्र भटनागर ने बताया कि नशे मुक्ति को लेकर 15 दिवसीय जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। हर दूसरे रोज समिति के लोग व पुलिस के जवान नागरिकों से नशा छोडऩे की अपील करेंगे। उन्हें बीड़ी, सिगरेट, धारु के सेवन से होने वाली जान लेवा बीमारियों के बारे में बताएंगे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.