पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल। नल कनेक्शन न मिलने से परेशान बूढ़ाखेड़ा के रहवासियों ने विधायक रामेश्वर शर्मा को अपनी समस्याएं बताई। विधायक इलाके का दौरा करने निकले थे, तभी क्षेत्र में फैली अव्यवस्थाएं देखकर वे संबंधित अधिकारियों पर बिफर पड़े। नाराज विधायक शर्मा ने अधिकारियों पर एफआईआर करने तक की बात कह डाली।
हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा बूढ़ाखेड़ा-बोरबंद क्षेत्र का दौरा करने पहुंचे थे। विधायक ने लोगों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं के बारे में जनता से बातचीत की तो पता चला कि इलाके में नगर निगम की ओर से पानी सप्लाई नहीं किया जाता। यहां नाले में पाइप लगाकर रहवासी पानी भरते हैं। बिजली की समस्या और आस-पास गंदगी से घिरे लोगों को और भी कई तरह की समस्याएं है। शर्मा ने जलकार्य विभाग के सहायक यंत्री मो. नासिर, जोनल अधिकारी विजय तिवारी सहित मौके पर अन्य अधिकारियों को जोरदार फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि बूढ़ाखेड़ा के रहवासियों को नल कनेक्शन देने के लिए शीघ्र ही कैंप लगाए जाएंगे। इसके लिए विधायक शर्मा ने जोनल अधिकारी को निर्देश भी दिए।
मौके पर शर्मा ने नगर निगम कमिश्नर व अन्य अधिकारियों से भी फोन पर चर्चा कर बूढ़ाखेड़ा की समस्याओं को शीघ्र हल करना की बात कहीं। विधायक का कहना था कि नाले में पाइप लगाकर पानी भर रहे लोग कभी भी बीमार हो सकते है। जलकार्य विभाग के जिन अधिकारियों की लापरवाही से लोगों को पानी नहीं मिल रहा है, उन पर तो एफआईआर होनी चाहिए। इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद संध्या प्रधान, जोन अध्यक्ष ईश्वरी नाथानी, भाजपा जिलामंत्री राम बंसल समेत कई भाजपा नेता व अधिकारीगण मौजूद रहे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.