पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल। सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में मध्यप्रदेश खेल विभाग द्वारा कई नवाचार प्रयोग किए जा रहे हैं। इसी के मद्देनजर भारत सरकार द्वारा खेल विभाग को पहली बार राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस अवार्ड से सम्मानित किया जा रहा है। कोच्चि में संचालक खेल एवं युवा कल्याण शैलेन्द्र श्रीवास्तव 31 जनवरी को इस अवार्ड को ग्रहण करेंगे।
उल्लेखनीय है कि सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में खिलाडिय़ों की शारीरिक तथा मानसिक क्षमताओं के आकलन एवं विश्लेषण तकनीक जैसे प्रयोग किये जा रहे हैं। इसी का परिणाम है कि आज विभिन्न खेल अकादमी के खिलाड़ी अपनी बेहतर शारीरिक क्षमता और खेल प्रतिभा से राष्ट्रीय एवं अंतराज़्ष्ट्रीय-स्तर पर पदक हासिल कर रहे हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.