पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Nagpur Railway Division, Amla Station,Changed Train Route,Bhopal Railway Division

मालगाड़ी के डब्बे पटरी से उतरे, प्रभावित हुए कई ट्रेनें, घंटों चल रही है देरी से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल। नागपुर रेल मंडल के आमला स्टेशन पर एक मालगाड़ी के कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए। इससे चेन्नई, हैदराबाद, बैंगलुरू और नागपुर की तरफ से भोपाल आने और जाने वाली ट्रेनों के रूट को बदल दिया गया। नागपुर की ओर से आ रही गोंडवाना एक्सप्रेस, एपी एक्सप्रेस, अंडमान एक्सप्रेस, बैंगलुरू, राजधानी, दक्षिण एक्सप्रेस और केरला एक्सप्रेस के रूट डायवर्ट किए गए है।

भोपाल रेल मंडल के पीआरओ केके दुबे ने बताया कि इस डिरेलमेंट के कारण ट्रेनों को खंडवा, बडनेरा और बल्लारशाह होकर चलाया जा रहा है। दोनों ही दिशाओं की गाडिय़ों के रूट डायवर्ट किए गए है। रेलवे सूत्रों की माने तो डिरेलमेंट के चलते क्षतिग्रस्त हुए रेल मार्ग को ठीक करने का काम जारी है।