पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल। महिला कल्याण समिति के माध्यम से भेल कारखाने में काम कर रहीं महिलाओं को तीन माह पहले नौकरी से इसलिए हटा दिया गया था, क्योंकि महिला कल्याण समिति ने नया वर्क आर्डर लेने से मना कर दिया था। नौकरी से निकली गईं इन महिलाओं ने गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र स्थित महिला कल्याण समिति कार्यालय के बाहर गुरुवार को धरना दिया।
महिलाओं ने बताया कि भेल प्रबंधन ने 116 उन महिलाओं को नई नौकरी के आधार पर वापस बुला लिया है, जो आफिस में काम कर रहीं थीं। जबकि 38 टेक्निकल काम कर रहीं महिलाएं अभी भी दर-दर की ठोकरें खा रही हैं। जबकि 116 सहित इन 38 महिलाओं की ग्रेच्युटी, पीएफ व अन्य जमा भत्ते भी नहीं दिए गए।
धरने को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता गोविंद गोयल ने कहा कि जिन महिला कल्याण समिति बंद हो चुकी है। भेल का मामला न होने से उससे भी बात नहीं की जा सकती है। इसलिए ऐसे व्यक्ति से चर्चा होगी, जो महिला कल्याण समिति की इंडस्ट्रीज खरीदता है या समिति की जिम्मेदारी लेता है। धरने में गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र एसोसिएशन के सचिव योगेश गोयल ने कहा कि इस मामले में कोई बीच का रास्ता निकालना पड़ेगा। इंडस्ट्रीज बंद होने से एसोसिएशन भी इस संबंध में कुछ नहीं कर पाएगी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.