पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल। राज्य शासन द्वारा पॉलीटेक्निक महाविद्यालयों के 13 व्याख्याता और एक सहायक प्राध्यापक की प्रतिनियुक्ति समाप्त कर उनके मूल पद पर पदस्थ करने के आदेश दिए गए हैं। गौरतलब है कि गत दिवस 40 व्याख्याता और 4 विभागाध्यक्ष की प्रतिनियुक्ति समाप्ति के आदेश जारी किए गए थे।
कामना मुकाती शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय धार से झाबुआ, स्वाति गोस्वामी ग्वालियर से राघोगढ़, दीपक भावसार उज्जैन से खिरसाडीह, भवानी साहू बालाघाट से सिवनी, विष्णु सोनी ग्वालियर से मुरैना, अमित लश्करी उज्जैन से खुराई, पद्मजा पालडुगू आरजीपीव्ही भोपाल से महिला पॉलीटेक्निक इंदौर, जीतेन्द्र एरन भोपाल से पचोर, अतुल चौहान देवास से पचोर, आभा श्रीवास्तव भोपाल से धार, सुनीत सिंजारिया भोपाल से सागर, अनूप पहाडिय़ा उज्जैन से ग्वालियर और पूजा शुक्ला इंदौर से भोपाल पदस्थ की गई हैं।
इसी तरह दिलीप कुमार शर्मा सहायक प्राध्यापक एल.एन.सी.टी. इंदौर को इंजीनियरिंग विद्यालय उज्जैन में पदस्थ किया गया है। इन सभी को अतिशीघ्र कार्यमुक्त होकर पद-स्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.