भोपाल। बॉलीवुड के डांस नंबर और
हनी सिंह के फेमस ट्रैक पर जूनियर्स के साथ ही साथ सीनियर्स ने भी जमकर धमाल मचाया। यह नजारा शनिवार को राजधानी के नूर-उस सबाह होटल में देखने को मिला, मौका था आईएनआईएफडी की फ्रेशर्स पार्टी का। पार्टी में सीनियर्स ने अपने जूनियर्स के साथ खूब एंजॉय किया। फूल मस्ती के मूड में नजर आए स्टूडेंट्स ने पार्टी का यादगार बनाने के लिए कई गेम भी खेले।
पार्टी की थीम बैक टू स्कूल रखी गई थी। इसमें फैशन और इंटीरियर के स्टूडेंट्स स्कूली ड्रेस में पहुंचे।
पार्टी में फैशन का बेमिसाल तड़का देखने को मिला, वहीं स्टूडेंट्स ने बारी-बारी से मंच पर आ कर धमाकेदार परफॉरमेंस भी दी। पार्टी में योयो हनी सिंह के रैप आज ब्लू है पानी-पानी..., लुंगी डांस...,अंग्रेजी बीट दे... जैसे सॉन्ग्स प्ले किए गए।
अगली स्लाइड्स पर देखें तस्वीरें...
फोटो- शान बहादुर।
अगर आपके पास भी है कोई जानकारी/खबर या फोटो तो हमें वाट्सएप नंबर 8462002585 पर शेयर करें अथवा मेल करें bplhyper@gmail.com।