भोपाल। भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मप्र के एक दिनी दौरे पर आए
अमित शाह शनिवार शाम करीब पांच बजे इंदौर से भोपाल पहुंचे। उनके साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान भी थे। यहां राजधानी के एयरपोर्ट पर पर मंत्री बाबूलाल गौर, उमाशंकर गुप्ता के अलावा विधायक रामेश्वर शर्मा और भाजपा के जिलाध्यक्ष आलोक शर्मा और कृष्णा गौर ने उनकी अगवानी की।