भोपाल। अखिल भारत वर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद भोपाल इकाई की कोहेफिजा शाखा ने सामूहिक क्षमावाणी पर्व मनाया। इस मौके पर महिलाओं ने भगवान महावीर की पूजा-अर्चना कर संगीतमय भक्तांबर पाठ भी किया। कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने एक-दूसरे से माफी मांगी। इस मौके पर सभी महिलाएं सदस्य शांति का प्रतीक सफेद रंग के परिधान में कार्यक्रम में पहुंची।
अखिल भारत वर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद की सदस्य अनु प्रधान ने बताया कि परिषद आने वाले समय में एक जागरूकता अभियान चलाएगा। इसके तहत विश्व शांति के लिए मैत्री पर्व एवं क्षमा पर्व मनाया जाएगा। पोस्टकार्ड अभियान चलाकर प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रपति को पोस्टकार्ड भेजकर क्षमा पर्व को राष्ट्रीय पर्व घोषित करने की मांग करेंगे। कार्यक्रम में लगातार 10 निर्जला उपवास करने वाली तृप्ति जैन का सम्मान किया गया।
अगर आपके पास भी है कोई जानकारी/खबर या फोटो तो हमें वाट्सएप नंबर 8462002585 पर शेयर करें अथवा मेल करें bplhyper@gmail.com।