पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रिलायंस ट्राफी इंटर प्रेस बैडमिंटन टूर्नामेंट में २०० मीडियाकर्मी उतरेंगे मैदान में

रिलायंस ट्राफी इंटर प्रेस बैडमिंटन टूर्नामेंट में २०० मीडियाकर्मी उतरेंगे मैदान में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल खेल पत्रकार संघ के तत्वावधान में आयोजित खेलकूद की यह सत्र की पहली प्रतियोगिता है।
भोपाल।19वीं रिलायंस ट्राफी इंटर प्रेस बैडमिंटन प्रतियोगिता रविवार से तात्या टोपे स्टेडियम में खेली जाएगी। इसमें प्रदेश के 200 मीडियाकर्मी तीन दिनों तक जौहर दिखाएंगे।

भोपाल खेल पत्रकार संघ के तत्वावधान में आयोजित खेलकूद की यह सत्र की पहली प्रतियोगिता है। इसके बाद टेबल-टेनिस, कैरम और फिर क्रिकेट होगी। संघ के सचिव नवेद इशरत ने बताया कि इसमें सिर्फ और सिर्फ मीडिया से जुडे़ ही खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं।
इसमें एकल, युगल, और मिश्रित युगल मुकाबले होंगे।
प्रतियोगिता का उदघाटन रविवार सुबह 11.30 बजे रिलायंस के वाइस प्रेसिडेंट फरहान अंसारी करेंगे। इस अवसर पर रेड रोज ग्रुप के सचिव सुमित पोंडा, राजीव गांधी कालेज के सचिव सैयद साजिद अली, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर जेपी यादव, एशिया नंबर-2 स्नूकर खिलाड़ी कमल चावला, अंतरराष्ट्रीय हाकी खिलाड़ी अफ्फान यूसुफ और मप्र क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व कोच ब्रजेश तोमर आदि उपस्थित रहेंगे।
अगर आपके पास भी है कोई जानकारी/खबर या फोटो तो हमें वाट्सएप नंबर 8462002585 पर शेयर करें अथवा मेल करें bplhyper@gmail.com।