महिला वर्ग में अंजू गुप्ता बनीं चैंपियन।
भोपाल। डाॅ. राजीव सक्सेना ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीएन बुच स्मृति बैडमिंटन प्रतियोगिता में डबल खिताब जीता। एकल के फाइनल में उन्होंने एके बागरे को 21-0, 21-0 से हराया। वहीं युगल में डाॅ. राजीव सचदेवा को साथ लेकर एमपी एग्रो के सीएस परसाई और लियाकत खान की जोड़ी को 21-10, 21-11 से हराया।
महिला वर्ग में अंजू गुप्तान चैंपियन बनीं। उन्होंने फाइनल में जॉली जान को 21-5, 21-7 से हराया। अरेरा क्लब में खेली गई इस प्रतियोगिता में युगल में 12 जोड़ियां कोर्ट पर उतरी थीं, जबकि एकल में आठ खिलाडि़यों में मुकाबला हुआ। महिला वर्ग में कुल पांच प्रविष्ठियां आई थीं। इस टूर्नामेंट में सिर्फ और सिर्फ शासकीय और अर्धशासकीय कर्मचारी खिलाड़ियों को ही भाग लेने की पात्रता है।
अगर आपके पास भी है कोई जानकारी/खबर या फोटो तो हमें वाट्सएप नंबर 8462002585 पर शेयर करें अथवा मेल करें bplhyper@gmail.com।