भोपाल। राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय द्वारा हाल ही में घोषित बीई सिक्स्थ सेमेस्टर के परीक्षा परिणामों में राधारमण ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूट्स के विद्यार्थियों ने अच्छे अंक अर्जित किए है। समूह के महाविद्यालय राधारमण इन्स्टीट्यूट आॅफ टेक्नालॉजी एंड साइंस (आरआईटीएस) का ओवरआल परिणाम 86.4 प्रतिशत रहा जबकि राधारमण इन्स्टीट्यूट आॅफ रिसर्च एंड टेक्नालॉजी (आरआईआरटी) का परिणाम 81 प्रतिशत रहा।
आरआईटीएस की छात्रा रिचा दुबे तथा आरईसी के गुरदीप सिंह छाबड़ा 9.13 एसजीपीए के साथ पूरे समूह में संयुक्त रूप टॉपर रहे तो वहीं आरआईआरटी की छात्रा रूही सिंह 8.88 एसजीपीए के साथ कॉलेज की प्रावीण्य सूची में प्रथम आर्इं।
सभी सफल विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय समूह में मौजूद उच्च शिक्षित एवं अनुभवी फैकल्टीज के मार्गदर्शन को दिया है। समूह के ग्रुप डायरेक्टर प्रोफेसर जेएल राणा बताते हैं कि समूह की स्थापना मैनिट, भोपाल सहित देश के अन्य अग्रणी इंजीनियरिंग संस्थानों में वर्षों अपनी सेवाएं दे चुके उच्च शिक्षित प्रोफेशनल्स द्वारा की गई थी। शुरूआत से ही समूह का उद्देश्य एक ऐसे संस्थान को विकसित करना रहा जहां विद्यार्थिर्यों को न केवल विश्वस्तरीय शिक्षा मिल सके बल्कि उनके भीतर छिपी प्रतिभा को बाहर लाया जा सके।
अगली स्लाइड् पर देखें टॉपर की तस्वीरें....
अगर आपके पास भी है कोई जानकारी/खबर या फोटो तो हमें वाट्सएप नंबर 8462002585 पर शेयर करें अथवा मेल करें bplhyper@gmail.com।
फोटो- छात्रा रूही सिंह।