पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चोरी के इरादे से घर में घुसे चोर को घरवालों ने मार भगाया

चोरी के इरादे से घर में घुसे चोर को घरवालों ने मार भगाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल। शक्ति नगर स्थित मकान नं सी-2, 257 में शनिवार देर रात एक चोर ने धावा बोल दिया। मकान जनगणना विभाग में उपनिदेशक सतीश अय्यर एवं बिजली विभाग में कार्यरत उनके भाई रमेश अय्यर का बताया जा रहा है। हालांकि घरवालों की सुझबूझ और तत्परता से चोर घर का कोई सामान चुरा नहीं पाया, लेकिन चोर से हाथापाई के दौरान सतीश एवं रमेश अय्यर को चोट जरूर लग गई है।

जानकारी के अनुसार शनिवार को रात करीब2.30 से 3 बजे के बीच चोर अय्यर परिवार के घर पहुंचा। चोर ने अपने पास मौजूद हथियारों से घर के मैन गेट की कुंडी खोली और घर में दाखिल हो गया। इस बीच रमेश के बेटी अक्षिता, जो कि अपने कमरे में पढ़ाई कर रही थीं को दरवाजे से कुछ आवाज आई, तो उसने इसकी सूचना अपनी मां को दी। इस पर दोनों ने मिलकर सतीश अय्यर को जगाया। इससे पहले की घर वाले कुछ समझ पाते चोर घर में प्रवेश कर चुका था।

किचन में घेरा चोर को
वारदात में घायल सतीश अय्यर ने बताया कि जब तक मैं अपने कमरे से बाहर आया, चोर घर के किचन में प्रवेश कर चुका था। मैंने फौरन किचन में जा कर उसे पकड़ने की कोशिश की। इस पर चोर ने मुझ पर चाकू से हमला किया और मेरे हाथ से छूट कर भाग गया। चोर को भागने के लिए कोई दरवाजा नहीं दिखा इस पर वह सीढिय़ों से ऊपर की तरफ भागा जहां मेरा भाई एवं उसका परिवार रहता है।

आवाज सुनकर जाग गए थे रमेश अय्यर
बिजली विभाग में डीजीएम के पद पर कार्यरत रमेश अय्यर ने बताया कि ग्राउंड फ्लोर से आ रही आवाजों के चलते उनकी नींद खुल गई थी। वे नीचे आ ही रहे थे कि चोर उनसे टकरा गया। उन्होंने चोर को पकड़ने की कोशिश की लेकिन चोर ने उन्हें भी जख्मी कर धक्का दे दिया। पहले माले के छलांग लगाकर चोर घर के गार्डन में कूदा और फरार हो गया। इस हाथापाई में रमेश अय्यर को भी हाथ एवं कमर पर चोट लगी है। सुबह उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर का मुआयना कर चोरी की तलाश शुरू कर दी है।
अगली स्लाइड्स पर देखें तस्वीरें...
फोटो- अनिल दीक्षित।
अगर आपके पास भी है कोई जानकारी/खबर या फोटो तो हमें वाट्सएप नंबर 8462002585 पर शेयर करें अथवा मेल करें bplhyper@gmail.com।