पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आर्थिक तंगी से परेशान आर्मी के रिटायर्ड जवान ने खुद को गोली मारी

आर्थिक तंगी से परेशान आर्मी के रिटायर्ड जवान ने खुद को गोली मारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल। कोलार इलाके में रहने वाले आर्मी के रिटायर्ड जवान श्यामसुंदर पारे ने रविवार सुबह करीब ३ बजे के आसपास खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार श्यामसुंदर एवं उसका परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। घटना के वक्त श्यामसुंदर की पत्नी, दो बेटियां एवं बेटा अभिषेक घर पर ही मौजूद था।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि श्यामसुंदर आर्मी के रिटायर्ड जवान थे, जो फिलहाल आरकेडीएफ कॉलेज के संचालक सुनिल कपूर के गनमैन थे। श्यामसुंदर ने रविवार देर रात करीब 3 बजे अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनते ही परिवार के सदस्य जब उनके कमरे में पहुंचे तो वे घायल अवस्था में फर्श पर पड़े थे। घरवालों ने तत्काल उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
अगर आपके पास भी है कोई जानकारी/खबर या फोटो तो हमें वाट्सएप नंबर 8462002585 पर शेयर करें अथवा मेल करें bplhyper@gmail.com।