पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिना किसी सर्जरी के दिल का हाल जानना हुआ आसान: अनंत कुमार

बिना किसी सर्जरी के दिल का हाल जानना हुआ आसान: अनंत कुमार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल। डायबिटीज और हार्ट की बीमारी दोनों एक दूसरी की कजिन है। अक्सर एक के साथ दूसरी मुफ्त में मिल जाती है। यह बातें केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार ने रविवार को भोपाल के होटल जहांनुमा पैलेस में आयोजित छठवीं अंतरराष्ट्रीय ईको कार्डियोलॉजिस्ट कार्यशाला को संबोधित करते हुए कही।

अपने संबोधन में अनंत कुमार ने कहा कि आकड़ों की अगर बात करें तो देश में हर घंटे 350 लोग मधुमेह और दिल की बीमारी से पीड़ित हो रहा है। इनमें हर 10 में से 2 व्यक्ति की उम्र 30 साल से कम है। तेजी से फैल रही इन बीमारियों का कारण आज की बिगड़ती लाइफ स्टाइल है। अगर हम अपनी लाइफ स्टाइल में जरूरी बदलाव करें, तो बहुत हद तक इन बीमारियों से बचा जा सकता है। जंक फूड खाना, देर रात तक जागना, कंप्यूटर और मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल एवं अव्यवस्थित लाइफ स्टाइल के चलते लोग दिल की बीमारी के मरीज होते जा रहे हैं।

इको कार्डियोलॉजी तकनीक के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि यह तकनीक बहुत ही कामगर साबित होगी। इसके इस्तेमाल से लोग बिना किसी सर्जरी के दिल का हाल जान सकेंगे या यूं कहें कि अब दिल का हाल जनना और भी आसान हो गया है। कार्यशाला में देशभर के लगभग 350 स्पेशलिस्ट डॉक्टर शामिल हुए, जिन्होंने इस तकनीक के इस्तेमाल के बाद अपने अनुभव आपस में शेयर किए। कार्यशाला को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस तकनीक के प्रचार प्रसार के लिए प्रदेश सरकार हर संभव मदद के लिए तैयार है। कार्यशाला में स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा, सांसद आलोक संजर सहित कई विषय विशेषज्ञ शामिल हुए।

गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार रविवार को सुबह भोपाल पहुंचे। भोपाल एयरपोर्ट पर मंत्री नरोत्तम मिश्रा, सांसद आलोक संजर, विधायक रामेश्वर शर्मा, जिला उपाध्यक्ष आलोक शर्मा और जिला उपाध्यक्ष राम बंसल ने उनका स्वागत किया।
अगर आपके पास भी है कोई जानकारी/खबर या फोटो तो हमें वाट्सएप नंबर 8462002585 पर शेयर करें अथवा मेल करें bplhyper@gmail.com।