भोपाल। छोला थाना क्षेत्र में रविवार को तीन युवकों ने चाकू मारकर एक युवक की हत्या कर दी। घटना में बीच-बचाव करने आए मृतक के भाई को भी झगड़े में गंभीर चोटें आई है। हत्या के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए। उधर, लोगों की सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्र में भारी पुलिस तैनात कर दिया गया।
छोला मंदिर टीआई मोहन सारवान ने बताया कि राधे की पिता दयाराम कुशवाह (26) शिवशक्ति नगर का रहने वाले पंकज, राजवीर और धीरज नाम के युवकों से रविवार को चाकू मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार झांकी के लिए चंदा मांगने पर इन तीनों युवकों ने चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। इन युवकों की पहले से भी उक्त युवक से पुरानी रंजिश थी जिसको लेकर उनमें अक्सर विवाद होता रहता था।
राधे का भाई दुर्गा जी की झांकी के लिए चंदा जमा कर रहा था और वह दो दिन पहले इन युवकों के पास भी चंदे के लिए गया था। उस दौरान तीनों युवकों ने उसे डांटकर भगा दिया था। रविवार को सुबह राधे ने भी झांकी के लिए चंदे की बात की तो पंकज,राजवीर और धीरज ने उसे पकड़कर चाकुओं से गोद दिया, इससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
अगर आपके पास भी है कोई जानकारी/खबर या फोटो तो हमें वाट्सएप नंबर 8462002585 पर शेयर करें अथवा मेल करें bplhyper@gmail.com।