पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कस्तूरबा अस्पताल के नए भवन का शिलान्यास १७ सितंबर को ईडी करेंगे

कस्तूरबा अस्पताल के नए भवन का शिलान्यास १७ सितंबर को ईडी करेंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल। साढ़े चार करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले कस्तूरबा अस्पताल के नए भवन का शिलान्यास विश्वकर्मा जयंती के दिन 17 सितंबर को ईडी शशि रंजन प्रसाद करेंगे। पहले चरण में नए भवन का वह हिस्सा बनेगा जो पिछले साल रिनोवेशन के दौरान ढह गया था। इसमें फीमेल, मेल व चाइल्ड मेडिकल वार्ड के साथ ऑटोमेटिक वेंटिलेटर के साथ देश के बड़े अस्पतालों की तरह मेल और फीमेल दो आईसीयू अलग-अलग रहेंगे।

जनसंपर्क अधिकारी विनोदानंद झा के अनुसार नया भवन पूरी तरह से एयरकंडीशंड रहेगा। पहले चरण में बनने वाले नए विंग में मरीजों के परिजनों का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। एयरकंडीशंड वेटिंग रूम में आरामदायक सोफा सेट और पीने के पानी की उचित व्यवस्था रहेगी। इसके साथ ही ब्लड बैंक, पैथोलॉजी व प्राइवेट वार्ड भी नई विंग में रहेंगे। इस विंग के बनने के बाद अस्पताल के शेष हिस्से को भी नया बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि नए भवन का नक्शा दिल्ली में बन रहा है। झा ने बताया कि इसकी तारीख विश्वकर्मा जयंती के कारण पहले से तय कर ली थी।

ओपीडी भी नई विंग में
कस्तूरबा अस्पताल में 54 हजार भेल कर्मचारी, रिटायर्ड कर्मचारी व उनके परिजन रजिस्टर्ड हैं। हर साल की ओपीडी ३ लाख मरीजों की है। इतनी बढ़ी संख्या को देखते हुए ओपीडी भी नई विंग में शिफ्ट की जाएगी।

अगर आपके पास भी है कोई जानकारी/खबर या फोटो तो हमें वाट्सएप नंबर 8462002585 पर शेयर करें अथवा मेल करें bplhyper@gmail.com।