पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मालगाड़ी की कपलिंग टूटी कुछ डिब्बे पटरी से उतरे

मालगाड़ी की कपलिंग टूटी कुछ डिब्बे पटरी से उतरे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल/सीहोर। रविवार दोपहर भोपाल से उज्जैन की ओर जा रही एक मालगाड़ी की कपलिंग टूट जाने से ट्रेन के कुछ डिब्बे अलग हो गए। मालगाड़ी के ड्रायवर और गार्ड ने काफी वक्त तक कपलिंग जोड़ने का काम किया और इसके बाद ट्रेन यहां से रवाना हुई।

जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर करीब 2.35 बजे भोपाल की ओर से आ रही मालगाड़ी के पीछे के दो डिब्बे और गार्ड की बोगी ट्रेन से अलग हो गई। गार्ड ने इसकी सूचना ड्रायवर को दी। इसके बाद ट्रैक पर ही मालगाड़ी रोक दी गई। घटना पचामा स्थित पशु आहार संयंत्र के पीछे की है। इसके बाद ड्रायवर और गार्ड ने उतरकर कपलिंग को जोड़ा।

इस पूरे घटनाक्रम में करीब १५ मिनट तक ट्रैक पर आवागमन प्रभावित हुआ। करीब २.५० बजे मालगाड़ी आगे जा सकी। रेलवे सूत्रों के अनुसार मालगाड़ी भोपाल की ओर से आई थी और गुजरात जा रही थी। यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि रेलवे फाटक खुला होने की वजह से मालगाड़ी को सिग्नल नहीं मिला।

इसके चलते मालगाड़ी के ड्रायवर ने अचानक ब्रेक लगाए होंगे, जिससे कपलिंग टूट गई। पचामा के स्टेशन मास्टर रामेंद्र माथुर ने बताया कि गाड़ी अनकपलिंग हो गई थी। इस घटना में कहीं कोई नुकसान नहीं हुआ। कुछ देर में ही इसे जोड़ने के बाद गाड़ी रवाना हो गई थी। इस कारण कोई यात्री गाड़ी प्रभावित नहीं हुई।
अगली स्लाइड्स पर देखें तस्वीरें...

अगर आपके पास भी है कोई जानकारी/खबर या फोटो तो हमें वाट्सएप नंबर 8462002585 पर शेयर करें अथवा मेल करें bplhyper@gmail.com।