19वीं रिलायंस ट्राफी इंटर प्रेस बैडमिंटन प्रतियोगिता 2014।
भोपाल। दामोदर प्रसाद आर्य, राजेश भट्ट, सीएस परसाई और विजय रांगणेकर ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर यहां शुरू हुई १९वीं रिलायंस ट्राफी इंटर प्रेस बैडमिंटन प्रतियोगिता में विजयी आगाज किया है। महिला वर्ग में रागिनी चौरसिया और रिनी काप्से ने पहला दौर पार कर लिया है।
भोपाल खेल पत्रकार संघ के तत्वावधान में तात्या टोपे स्टेडियम में खेली जा रही इस प्रतियोगिता का उद्घाटन रिलायंस के वाइस प्रेसिडेंट फरहान अंसारी ने किया। इस अवसर रेडरोज ग्रुप के सुमित पोंडा, मप्र रणजी टीम के पूर्व कप्तान ब्रजेश तोमर और अंतरराष्ट्रीय हाकी खिलाड़ी अफ्फान यूसुफ विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। प्रतियोगिता में पहले दिन महिला और पुरुष वर्ग के एकल मुकाबले खेले गए। सोमवार को एकल के दूसरे राउंड के मैचों के अलावा युगल मुकाबलों की शुरुआत होगी। जबकि मंगलवार को मिश्रित युगल मैच खेले जाएंगे। बुधवार को फाइनल और पुरस्कार वितरण होगा।
परिणाम एक नजर में
राजेश भट्ट विवि सतेंद्र प्रसाद 21-2, 21-2 दामोदर प्रसाद आर्य विवि जीतेंद्र पंडित 21.-6, 21-7, नफीस विवि अनवर खान 21-9, 21-7 अब्दुल नईम विवि सलमान 21-9, 21-10, जीतू बागरे विवि साद सिद्दीकी 21-11, 21-11 फरहान विवि फूलचंद रजक 21-6, 21-4 आरके यदुवंशी विवि लियाकत खान 21-10, 21-18 सुशील भार्गव विवि देवेश तिवारी 21-2, 21-4 कार्तिक श्रीवास्तव विवि योगेंद्र चंदेल 21-18, 10-21, 21-4 प्रिंस गाबा विवि ईश्वर यदुवंशी 21-3, 21-12, विजय रांगणेकर विवि सुदर्शन अंसालिया 21-14, 15-21, 21-10 धीरेंद्र सिंह विवि रजनीश त्रिपाठी 21-17, 21-3 सीएस परसाई विवि दीपक विश्वकर्मा 21-18, 21-16 अमन भारद्वाज विवि हरीश कुमार 21-8, 21-8 शशि शेखर विवि नवेद इशरत 21-14, 21-6 पंकज जैन विवि आनंद उद्दे 21-8, 21-12, सुरेंद्र बाथम विवि सौरभ माथुर 21-18, 21-16 रिनी काप्से विवि प्रशंसा २१-१० २१-१४ रागिनी चौरसिया विवि महाश्वेता 21-10, 21-15।