भोपाल। लाइफ में कोई शार्ट कट नहीं होता। सक्सेस के पीछे हार्ड वर्क, डेडीकेशन होता है। काफी कुछ सेक्रिफाइज करना पड़ता है। यह कहना है
खूबसूरत स्माइल और पर्सनालिटी की 22 वर्षीय मिस इंडिया इंटरनेशनल-2013 गुरलीन ग्रेवाल का। भोपाल सी-21 मॉल में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (आईआईएसईआर) एंथुजिया कार्यक्रम में शिरकत करने भोपाल आई। इस मौके पर दैनिक भास्कर डॉट कॉम से बांटा अपना सक्सेस का सफर...।
गुरलीन ने कहा कि मैं डिफेंस फैमिली को बिलांग करती हूं। पापा आर्मी ऑफिसर है। इस कारण घर में मुझे डिसिप्लिन, टाइम मैनेजमेंट और हर चीज को सिस्टमेटिक करने के संस्कार मिले। स्कूल के ड्यूरेशन जब मैं सेलिब्रिटीज और मिस यूनिवर्स को देखती थी तो वो मुझे काफी अट्रेक्ट करती थी। स्कूल के बाद जब मैं कॉलेज में आई तो फ्रेंडस ने काफी फोर्स किया तेरी हाइट पर्सनालिटी अच्छी है और प्रेजेंटेशन भी। स्टेज फोबिया भी नहीं है तो मिस इंडिया में क्यों नहीं ट्राई करती। फ्रेंडस के कहने पर शुरू हुए मॉडलिंग के सफर ने मुझे मिस दिवा-फ़र्स्ट रनर अप और फिर मिस इंडिया इंटरनेशनल में सेकंड पोजिशन पाई।
हमारे डाइट चार्ट को ना फालो करें
मिस इंडिया इंटरनेशनल टाइटल जीतने के बाद लाइफ काफी चेंज हो गई। पब्लिक अपीरियंस एज ए सेलिब्रिटी होने लगा। आईकॉन बन गए। मैं सभी गर्ल्स से रिक्वेस्ट करती हूं कि जो रूटीन और डाइट हम फालो करते हैं खुद को स्लिम और मेंटेन करने के लिए वो न करें। हमें अपने करियर और प्रोफेशन के लिए काफी सेक्रिफाइज करना पड़ता है। मुझे लगता था कि ग्लैमर की चमक पाना ईजी है लेकिन अब जब प्रोफेशन में हूं तो पता चलता है कि नेम-फेम के लिए काफी कुछ सेक्रिफाइज करना पड़ता है।
टैलेंट के बल पर यहां पहुंची हूं
कॉम्प्रोमाइज जैसा शब्द न मैंने कभी इंडस्ट्री में सुना और न फेस करने का मौका मिला। टैलेंट के बल पर मैं यहां तक पहुंची हूं। मुझे लगता है कि प्रोफेशन कोई बुरा नहीं है। चंद लोगों के कहने और करने पर आप पूरे प्रोफेशन को ब्लेम नहीं कर सकते।
अभी एक्टिंग के बारे में नहीं सोचा
अभी एक्टिंग के बारे में सोचा नहीं। अभी जस्ट ग्रेजुएशन कंप्लीट किया है। मिस इंडिया का कांट्रेक्ट भी चल रहा है। मम्मी चाहती है आगे पढ़ाई करूं। मैं भी अपने आप को ग्रूम कर रही हूं।
अगली स्लाइड्स पर देखें तस्वीरें....
अगर आपके पास भी है कोई जानकारी/खबर या फोटो तो हमें वाट्सएप नंबर 8462002585 पर शेयर करें अथवा मेल करें bplhyper@gmail.com।