भोपाल। सोमवार को राजधानी में साफ-सफाई और पानी की सप्लाई प्रभावित हुई। वजह यह कि नगर निगम के दैनिक वेतनभोगी श्रमिक महासंघ और सफाई मजदूर कांग्रेस ने 89 दिवसीय कर्मचारियों के नियमितीकरण के मुद्दे पर सोमवार से बेमियादी हड़ताल शुरू की है। हड़ताली कर्मचारियों ने सुबह ननि मुख्यालय सदर मंजिल पर तालाबंदी करते हुए नारेबाजी की।
उधर, निगम कमिश्नर तेजस्वी एस नायक ने अवैधानिक रूप से गैरहाजिर रहने वाले कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। साथ ही कर्मचारी संघों से उनके पंजीयन और मान्यता की जानकारी भी मांगी है। अफसरों के इस रुख को देखते हुए निगम की दूसरी यूनियनों ने हड़ताल से किनारा कर लिया है।
मप्र कार्यभारित कर्मचारी एवं दैवेभो श्रमिक महासंघ के बैनर तले दैवेभो कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं। सोमवार को कर्मचारियों ने न तो पानी की टंकियों के वॉल्व खोले न ही सड़कों पर झाड़ू लगाई। आंदोलनरत कर्मचारियों ने शहर में कई जगह प्रदर्शन कर विरोध जताया। कर्मचारियों को नेतृत्व कर रहे महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक वर्मा ने बताया कि महासंघ द्वारा समय-समय पर नगर निगम में कार्यरत दैवेभो कर्मचारी के नियमितीकरण की मांग की जाती रही है। लेकिन, अब तक निगम प्रशासन द्वारा कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया है।
आगे देखें तस्वीरें...
अगर आपके पास भी है कोई जानकारी/खबर या फोटो तो हमें वाट्सएप नंबर 8462002585 पर शेयर करें अथवा मेल करें bplhyper@gmail.com।