पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हथियारबंद से चोर से निहत्थे लड़ने वाले रमेश अय्यर से मिलने अस्पताल पहुंचे गौर

हथियारबंद से चोर से निहत्थे लड़ने वाले रमेश अय्यर से मिलने अस्पताल पहुंचे गौर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(गृह मंत्री बाबूलाल गौर अस्पताल में भर्ती रमेश अय्यर से मिलते हुए।)
भोपाल। राजधानी के शक्ति नगर में रविवार तड़के जनगणना निदेशालय के डिप्टी डायरेक्टर के घर में घुसे चोर को भगाने के दौरान घायल हुए रमेश अय्यर का हाल जानने के लिए गृह मंत्री बाबूलाल सोमवार को अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने रमेश अय्यर से मुलाकात कर उन्हें उचित कार्यवाही करने एवं चोर को जल्द से जल्द पड़ने का आश्वासन दिया। गृह मंत्री ने कहा कि रमेश एवं उनके भाई सतीश अय्यर ने अपनी जान की परवाह किए बगैर साहस दिखाया और चोर के हौसले पस्त कर दिए। उनके इस साहस की मैं प्रशंसा करता हूं। मैं इस बात का यकीन दिलाता हूं कि चोर को जल्द से जल्द पकड़ लिया जाएगा।
अय्यर परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे गृह मंत्री
अस्पताल में रमेश अय्यर से मिलने के बाद गृह मंत्री बाबूलाल गौर अय्यर परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे। इस दौरान गौर ने उनके निवास पर हुई घटना की विस्तृत जानकारी भी ली। गृह मंत्री गौर ने अय्यर परिवार के घर में घुसे बदमाश से संघर्ष करने के लिए पूरे परिवार द्वारा दिखाए गए साहस की प्रशंसा की। इस घटना के परिप्रेक्ष्य में उन्होंने शक्तिनगर सहित अन्य थाना क्षेत्रों में पुलिस कर्मियों को मुस्तैद रहने और असामाजिक तत्वों की धरपकड़ तेज करने के निर्देश दिए। गृह मंत्री ने दोनों साहसी बेटियों और अय्यर परिवार के सभी सदस्यों को पुरस्कृत करने की घोषणा करते हुए एसपी दक्षिण भोपाल अंशुमान सिंह को निर्देश दिए।

गौर ने सतीश अय्यर और परिवार की दो बेटियों अक्षिता और श्रेया की बहादुरी की प्रशंसा की जिन्होंने रविवार को उनके घर में घुसकर लूट का प्रयास करने वाले बदमाश को खदेड़कर भगा दिया। इस दौरान संघर्ष में रमेश अय्यर घायल भी हो गए। सतीश के बड़े भाई रमेश अय्यर पर बदमाश ने चाकू से हमला किया जिसका प्रतिरोध अय्यर की बेटी श्रेया ने किया। श्रेया ने बदमाश की डंडे से पिटाई की थी। पूरे परिवार को इकट्ठा देख बदमाश भाग निकला। श्रेया ने हमले के कारण पीड़ा से कराह रहे पिता को जब अधिक खून बहने की स्थिति में देखा तो तत्काल उन्हें दोपहिया वाहन से ले जाकर अस्पताल में भर्ती भी कराया था।

यह था पूरा मामला
शक्ति नगर सेक्टर टू के मकान नंबर 357-सी में सतीश अय्यर ग्राउंड फ्लोर पर रहते हैं। वे जनगणना निदेशालय में डिप्टी डायरेक्टर हैं। फ़र्स्ट फ्लोर पर उनके बड़े भाई रमेश रहते हैं। वे मप्र पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी में असिस्टेंट इंजीनियर हैं। रविवार तड़के करीब तीन बजे घर में चोर के घुसने की जानकारी होते ही पहले सतीश और फिर रमेश हथियारबंद चोर से भिड़ गए थे। नकाबपोश चोर के पास दो बड़े चाकू थे। सतीश ने डंडे से चोर पर हमला किया तो उसने उनके हाथ में चाकू मार दिया था। इसके बाद रमेश निहत्थे ही उस पर टूट पड़े थे। चोर ने उनके हाथ और पेट पर चाकू से वार किए और बालकनी से कूदकर भाग निकला। हमले में घायल बड़े भाई रमेश अय्यर को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
अगली स्लाइड्स पर देखें घटना वाले दिन की तस्वीरें....
अगर आपके पास भी है कोई जानकारी/खबर या फोटो तो हमें वाट्सएप नंबर 8462002585 पर शेयर करें अथवा मेल करें bplhyper@gmail.com।