पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भ्रूण लिंग परीक्षण करने वालों को पकड़े, सार्वजनिक रूप से न करें डॉक्टरों को बदनाम

भ्रूण लिंग परीक्षण करने वालों को पकड़े, सार्वजनिक रूप से न करें डॉक्टरों को बदनाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(FILE PIC: शनिवार को महिला-बाल विकास मंत्री माया सिंह ने मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग द्वारा संयोजित “कन्या भ्रूण हत्या- एक अभिशाप” विषय पर हुई परिचर्चा को संबोधित करते हुए यह बात कही थी।)
भोपाल। भ्रूण लिंग परीक्षण करने वाले सोनोलॉजिस्ट को सुपारी किलर बताने वाले महिला एवं बाल विकास मंत्री माया सिंह के बयान पर डॉक्टरों ने गहरी आपत्ति जताई है। डॉक्टरों ने कहा है कि यदि मंत्री ने बयान वापस नहीं लिया तो वे प्रदेश व्यापी आंदोलन करेंगे।

इंडियन एसोसिएशन ऑफ रेडियोलॉजी एंड इमेजिंग के भोपाल यूनिट के अध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र लूनावत ने बताया कि ग्वालियर और चंबल संभाग की सोनोग्राफी क्लीनिक में डॉक्टर्स सबसे ज्यादा चोरी-छिपे भ्रूण लिंग परीक्षण करते हैं। मंत्री क्षेत्र की सोनोग्राफी क्लीनिक का स्टिंग ऑपरेशन कराकर संबंधित डॉक्टर को पकड़वाएं। सिर्फ ग्वालियर-चंबल संभाग की सोनोग्राफी क्लीनिकों में होने वाली गड़बडिय़ों को आधार बनाकर पूरे प्रदेश के डॉक्टरों को सुपारी किलर कहना गलत है।

डॉक्टर काली पट्टी बांधकर करेंगे ड्यूटी
सरकारी अस्पतालों में कार्यरत डॉक्टर बुधवार को ओपीडी में काली पट्टी बांधकर काम करेंगे। मध्यप्रदेश मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन ने यह निर्णय शनिवार को भोपाल में मंत्री माया सिंह द्वारा डॉक्टरों को सुपारी किलर कहे जाने का विरोध दर्ज कराने के मद्देनजर लिया है। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय खरे ने बताया कि सभी डॉक्टर भ्रूण लिंग परीक्षण नहीं करते। इस कारण मंत्री सिंह के बयान से पूरे प्रदेशभर के डॉक्टरों का सम्मान आहत हुआ है।
अगर आपके पास भी है कोई जानकारी/खबर या फोटो तो हमें वाट्सएप नंबर 8462002585 पर शेयर करें अथवा मेल करें bplhyper@gmail.com।