पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भोपाल। बेहद खूबसूरती से गढ़ा गया है सीरियल का हर किरदार: पूर्वी

भोपाल। बेहद खूबसूरती से गढ़ा गया है सीरियल का हर किरदार: पूर्वी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल। मैंने क्लासिकल और वेस्टर्न डांस में ट्रेनिंग ली है, लेकिन बहुत ही कम लोग इस बारे में जानते हैं कि मैं एक कोरियोग्राफर भी हूं। मैंने कुछ सालों तक पुणे में कोरियोग्राफी भी की है। मैं हमेशा से एक्टिंग में अपना करियर बनाना चाहती थी। कुछ विज्ञापन करने के बाद मुझे 'निशा और उसके कजिन्स' टीवी सीरियल में काम करने का मौका मिला। यह कहना है स्टार प्लस पर आ रहे सीरियल 'निशा और उसके कजिन्स' में डॉली का किरदार निभा रही एक्ट्रेस पूर्वी मूदड़ा का। सीरियल के प्रमोशन के सिलसिले में भोपाल आई पूर्वी दैनिक भास्कर ऑफिस पहुंची। इस मौके पर पूर्वी ने सीरियल से जुड़े अपने अनुभव और अपने करियर को लेकर चर्चा की।

गाना सुने, देख बगैर नहीं खाती थी खाना
मैं जब छोटी थी तब टीवी पर जूही चावला और माधुरी दीक्षित के गाने सुनती थीं। उनकी एक्टिंग को देखकर एक्टिंग करती थी। जब तक मेरी मां घूंघट की आड़ से गाना प्ले नहीं करती थी तब तक मैं खाना नहीं खाती थी। सो एक्टिंग करने का जुनून बचपन से ही था। उसी जुनून में पहले डांस सीखा और फिर एक्टिंग करने मुंबई आ गई।

आज की जेनरेशन के सपनों से जुड़ा है सीरियल
पूर्वी ने बताया कि यह सीरियल कम दिनों में काफी लोकप्रिय हो गया है। इसमें न सिर्फ कजिन्स के बीच के अनछुए और रोमांचक रिश्तों के बारे में बताया गया है बल्कि आज के युवाओं एवं उनके सपनों के बारे में भी दिखाया जा रहा है। मैंने इस सीरियल में डॉली की भूमिका निभा रही हैं। सीरियल के हर किरदार को बहुत ही खूबसूरती से गढ़ा गया है।

तीन पीढ़ियों की कहानी
सीरियल में मेरे किरदार डॉली की शादी हो रही है। इस दौरान आपको सीरियल में तीन पीढ़ियों एवं उनके अलग नजरिए को करीब से देखने व जानने का मौका मिलेगा।

कजिन्स चाहते हैं आधुनिक शादी
डॉली की शादी को लेकर घर में सभी बहुत उत्साहित है। हर कोई अपनी पसंद के कपड़े, मेकअप, सजावट और खाने को लेकर अलग-अलग मैन्यू तैयार कर रहा है। मेरे दादाजी चाहते हैं कि शादी शानदार लेकिन, परंपरागत तरीके से हो। कजिन्स चाहते हैं कि शादी आधुनिक तरीके से हो, वहीं बीच की पीढ़ी चाहती हैं कि शादी शानदार और आधुनिक होनी चाहिए। इस दुविधा की स्थित में हम सभी की चहेती निशा तीनों पीढ़ियों में संतुलन साधते हुए ऐसा समाधान देती हैं जिससे तीनों पीढिय़ां खुश हो जाती है।

प्यार और रोमांस में विश्वास करने वाला है मेरा किरदार
डॉली प्यार और रोमांस में विश्वास करने वाली लड़की हैं। डॉली खुद को फैशन आइकन समझती है और उसे शॉपिंग करना बहुत पसंद है।

परफेक्ट शादी चाहती हैं डॉली
सीरियल में मेरी शादी होने वाली है, इसलिए मुझे घरवालों का कुछ ज्यादा ही प्यार मिल रहा है। स्वभाव से मिलनसार और खुश मिजाज डॉली चाहती हैं कि उसकी शादी पूरी तरह से परफेक्ट हो।

खुद को एक्सप्रेस कर पा रही हूं
मेरे पैरेंट्स ने हमेशा मुझे सपोर्ट किया। डांस सीखने, कोरियोग्राफी करने के साथ मै डांस एकेडमी भी चलाई। इसके बाद एफटीआईआई की प्रोजेक्ट फिल्म में एक्टिंग की। वहां से कैमरे और एक्टिंग की बारीकियों को समझकर मुंबई ऑडिशन देना शुरू किया। लंबे ऑडिशन के बाद फाइनली मुझे निशा और कजिन्स मिला। जिसमें मैं खुद को एक्सप्रेस कर पा रही हूं।
अगली स्लाइड्स पर देखें तस्वीरें...
फोटो - शान बहादुर।
अगर आपके पास भी है कोई जानकारी/खबर या फोटो तो हमें वाट्सएप नंबर 8462002585 पर शेयर करें अथवा मेल करें bplhyper@gmail.com।