पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खतरों भरा कॉरिडोर, पढिए कैसे हो रहे एक्सीडेंट

खतरों भरा कॉरिडोर, पढिए कैसे हो रहे एक्सीडेंट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(PIC: सड़क पर बैठे घायल लक्ष्मण पथरौल।)
भोपाल। बीआरटी कॉरिडोर में दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बीते दिनों राजदीप अस्पताल के पास ग्वालियर के एक युवक को मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मार दी थी, वहीं सोमवार दोपहर भी ऐसा ही घटना सामने आई।

कॉरिडोर के बीच से गुजर रहे शाहजहांनाबाद निवासी लक्ष्मण पथरौल की मोटरसाइकिल एक बुजुर्ग से टकरा गई। इस हादसे में बुजुर्ग को मामूली चोटें आईं, जबकि लक्ष्मण पथरौल सडक़ पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए।

सोमवार दोपहर करीब 3 बजे शाहजहांनाबाद के दुर्गामंदिर कबीटपुरा निवासी लक्ष्मण पिता बंसलाल पथरौल कैम्प नंबर 12 क्षेत्र जा रहे थे। लक्ष्मण ने रेलवे स्टेशन मार्ग के पास बीआरटी कॉरिडोर के बीच से गुजरते वक्त सडक़ पार कर रहे एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी। टक्कर से बुजुर्ग को तो कुछ खास चोट नहीं आई, लेकिन लक्ष्मण सडक़ पर जा गिरे और बुरी तरह घायल हो गए। बताया जाता कि वे शराब पीये हुए थे। गौरतलब है कि बीआरटी कॉरिडोर के बीच से वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित है, बावजूद इसके लोग आदतों से बाज नहीं आ रहे।

आखिर पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
घटना के बाद करीब 30 मिनट तक 108 एंबूलेंस का इंतजार किया गया, आखिरकार पुलिस ने ही अपनी वैन में बैठाकर लक्ष्मण को अस्पताल तक पहुंचाया। इस दौरान तपती धूप में लक्ष्मण सडक़ पर ही बैठा रहा। हादसे के चलते बीआरटी कॉरिडोर पर सडक़ जाम की स्थिति भी निर्मित हुई।
अगर आपके पास भी है कोई जानकारी/खबर या फोटो तो हमें वाट्सएप नंबर 8462002585 पर शेयर करें अथवा मेल करें bplhyper@gmail.com।