पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जैम में इस बार सभी पेपर ऑनलाइन

जैम में इस बार सभी पेपर ऑनलाइन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(DEMO PIC)
भोपाल। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बैंगलुरु और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी द्वारा आयोजित ज्वाइंट एडमिशन टेस्ट(जैम) द्वारा इंटीग्रेटेड पीएचडी डिग्री प्रोग्राम, एमएससी, ज्वाइंट एमएससी-पीएचडी, एमएससी-पीएचडी ड्यूल डिग्री प्रोग्राम में एडमिशन ले सकते हैं।

जैम के लिए अॉनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। चालान के जरिए फीस जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर है और 9 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। टेस्ट 8 फरवरी 2015 को आयोजित होगा, जबकि परिणाम 19 मार्च को आएगा। इस बार जैम में सभी सातों पेपर ऑनलाइन होंगे जो कि कम्प्यूटर बेस्ट टेस्ट होंगे।

सवाल मल्टीपल चॉइस, मल्टीपल ऑन्सर और न्यूमेरिकल आन्सर टाइप सवाल होंगे। अावेदन करने के लिए फीस सभी महिला प्रतिभागियों के लिए 750 रुपए और पुरुष प्रतिभागियों के लिए 1500 रुपए और अारक्षित वर्ग के लिए750 रुपए होगी। अधिक जानकारी और आवेदन के लिए www.iitg.ernet.in पर विजिट कर सकते हैं।
अगर आपके पास भी है कोई जानकारी/खबर या फोटो तो हमें वाट्सएप नंबर 8462002585 पर शेयर करें अथवा मेल करें bplhyper@gmail.com।