(PIC: नीता मेहता)
भोपाल। कुकिंग एक्सपर्ट नीता मेहता के फैन्स अब उनकी कुक बुक में पब्लिश हो सकते हैं। क्रासवर्ड ने एक कॉन्टेस्ट शुरू किया है, जिसमें कोई भी व्यक्ति अपनी रेसिपी चार केटेगेरी में भेज सकता है। बेस्ट ऑफ वेज में इंडियन और कॉन्टिनेंटल, बेस्ट ऑफ नॉन-वेज में इंडियन और कॉन्टिनेंटल केटेगरी में प्रतिभागी हर श्रेणी में एक-एक रेसिपी लिखकर भेज सकता है।
15 अक्टूबर तक recipecontest@crossword.in आईडी पर वर्ड डाक्यूमेंट पर रेसिपी लिखकर भेजना होगी। उसके साथ डिश की इमेज भी भेजना होगी, जो कि दो एमबी से ज्यादा नहीं होना चाहिए। बेस्ट 20 डिश को नीता मेहता की दो बुक्स में पब्लिश किया जाएगा।
अगर आपके पास भी है कोई जानकारी/खबर या फोटो तो हमें वाट्सएप नंबर 8462002585 पर शेयर करें अथवा मेल करें bplhyper@gmail.com।