(FILE PIC)
भोपाल। केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मप्र के राष्ट्रीय राजमार्गों के बारे में कहा कि 'शिवराजजी को कह दीजिए अब चिंता न करें। मप्र के नेशनल हाइवे की हालत देश में सबसे ज्यादा बदतर है, क्योंकि यूपीए के कार्यकाल में मप्र के साथ भेदभाव हुआ है। हम प्रदेश को उसका पूरा हक देंगे।'
गडकरी दिल्ली में एनआईसी सेंटर से वीडियो लिंक्ड प्रेस कांफ्रेंस के जरिए देश भर में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। भोपाल से पूछे गए सवाल के जवाब में गडकरी ने कहा कि मप्र में नेशनल हाइवे के रुके हुए काम चार महीने के भीतर शुरू हो जाएंगे और दो साल में सभी एनएच का काम पूरा हो जाएगा। गडकरी ने अपने विभाग की उपलब्धियां भी गिनाईं और भरोसा दिलाया कि विकास के काम में राजनीति नहीं होगी।
अगर आपके पास भी है कोई जानकारी/खबर या फोटो तो हमें वाट्सएप नंबर 8462002585 पर शेयर करें अथवा मेल करें bplhyper@gmail.com।