(DEMO PIC)
भोपाल। पासपोर्ट कार्यालय ने 20 सितंबर को पासपोर्ट मेले का आयोजन किया है। इस मेले में सामान्य के साथ तत्काल पासपोर्ट के लिए आवेदन करने वाले भाग ले सकते हैं। इसमें शामिल होने के लिए 18 सितंबर को सुबह 11 बजे अपॉइंटमेंट लेना होगा।
पासपोर्ट अधिकारी मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि मेले में सामान्य पासपोर्ट के लिए ६सौ और तत्काल के लिए 100 का अपॉइंटमेंट स्लॉट दिया गया है। आवेदक वेबसाइट www.passportindia.gov.in से अपॉइंटमेंट ले सकते हैं। आवेदकों को डीबी सिटी स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र में एप्लीकेशन रिफरेंस नंबर, मूल दस्तावेज व उनकी फोटोकॉपी लेकर उपस्थित होना होगा।
अगर आपके पास भी है कोई जानकारी/खबर या फोटो तो हमें वाट्सएप नंबर 8462002585 पर शेयर करें अथवा मेल करें bplhyper@gmail.com।