शालेय राज्य बेसबॉल प्रतियोगिता।
भोपाल। शालेय राज्य बेसबॉल प्रतियोगिता के लिए संभागीय बेसबॉल टीम में 50 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता छतरपुर में इसी माह खेली जाएगी। चीफ कोच पंकज जैन ने बताया कि भोपाल और आसपास के शहरों के विभिन्न स्कूलों के एवं आसपास के गांवों के खिलाड़ी नियमित बेसबॉल का अभ्यास करते हैं। रेणु यादव, जैनब खान को बालिका टीमों का प्रशिक्षक बनाया गया है।
चयनित खिलाड़ियों में अंडर-19 बालिका वर्ग में दुर्गा राजपूत, शीतल ठाकुर, रामश्री, माया, मनीषा, जसविंदर, मीना, रानू। बालिका अंडर-17 में आरती, आयुषी, निकिता, रितिका, आफरीन, नेहा, ज्योति, करिश्मा, कंचन ओड़, प्रिया, रुकमणि। अंडर-14 में दीपिका, रिमशा, भूमिका, गुरप्रीत, चंचल, शीतल, हिमांशी, लाजवंती, शिवानी, कुमकुम, अंजलि। बालक अंडर-19 में अभिषेक, रोहित, विनोद, राजेश, कुलदीप, अनमोल। अंडर-17 में प्रद्युम पटेल, विकास, पुलकित, पीयूष, अंशुल, पवन, राजा। अंडर-14 में मो.ईशान खान, रिशाद, चंदू, धर्मेंद्र, हिमांशु, गौरव और अनस मंसूरी। नगर के खेल प्रमोटर नरेश सेठी ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी है।
(PIC: चयनित खिलाड़ी)
अगर आपके पास भी है कोई जानकारी/खबर या फोटो तो हमें वाट्सएप नंबर 8462002585 पर शेयर करें अथवा मेल करें bplhyper@gmail.com।