पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वातावरण में कम हो रही है नमी, बढ़ेगी गर्मी

वातावरण में कम हो रही है नमी, बढ़ेगी गर्मी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल। मौसम केंद्र ने राजधानी में आगामी दिनों में गर्मी बढ़ने के आसार जताए हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के पास जा सकता है। हालांकि, लोकल सिस्टम की वजह से शहर में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बारिश भी हो सकती है।

शहर में सोमवार को दिन में तेज धूप रही। इस वजह से अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को यह 31डिग्री था। वहीं, सोमवार को न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री रहा। रविवार को यह 23.4 डिग्री था। मौसम वैज्ञानिक एसके डे ने बताया कि बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से रही नमी की मात्रा कम हा़े गई है। इसी वजह से आगामी दिनों में गर्मी बढ़ सकती है।

मौसम विभाग की ओर से आगामी 24 घंटों के दौरान प्रदेश के भोपाल, इंदौर, उज्जैन, होशंगाबाद एवं रीवा संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर तथा शेष संभागों के जिलों में कहीं-कहीं पर वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारे पड़ने की संभावना जताई गई है।

सूचना के अनुसार आकाश में बादल छाए रहेंगे। शहर के कुछ हिस्सों में वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारे पड़ने की संभावना है। मौसम केंद्र के अनुसार मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस एवं रात का न्यूनतम तापमान 23 के आसपास रहने की संभावना है।

इन जिलों में हुई सामान्य वर्षा
मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से 15 सितंबर 2014 तक प्रदेश के 26 जिले में सामान्य, 3 जिले में सामान्य से अधिक और 22 जिले में सामान्य से कम वर्षा हुई है। प्रदेश में खंडवा, बड़वानी और बुरहानपुर जिले में सामान्य से अधिक वर्षा हुई है। जिन जिलों में सामान्य वर्षा हुई है, उनमें बैतूल, राजगढ़, टीकमगढ़, शिवपुरी, नीमच, सीधी, गुना, खरगोन, हरदा, झाबुआ, मंदसौर, अशोकनगर, छिंदवाड़ा, अनूपपुर, इंदौर, श्योपुर, धार, होशंगाबाद, सीहोर, विदिशा, शाजापुर, आगर-मालवा, रायसेन, मंडला, डिंडोरी और अलीराजपुर जिले शामिल हैं।

इन जिलों में हुई सामान्य से कम वर्षा
मौसम केंद्र के अनुसार सामान्य से कम वर्षा वाले जिले भोपाल, कटनी, बालाघाट, सिंगरौली, ग्वालियर, सागर, सिवनी, दतिया, दमोह, उज्जैन, रीवा, उमरिया, पन्ना, शहडोल, रतलाम, सतना, छतरपुर, देवास, मुरैना, भिण्ड, नरसिंहपुर और जबलपुर है।
 
अगर आपके पास भी है कोई जानकारी/खबर या फोटो तो हमें वाट्सएप नंबर 8462002585 पर शेयर करें अथवा मेल करें bplhyper@gmail.com।