भोपाल। सोमवार रात एमएसडब्ल्यू कोर्स में पढ़ने वाली एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा चार इमली स्थित एसबीआई कालोनी में बने एक प्राइवेट हॉस्टल में अपनी सहेली के साथ रहती थी।सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है, फिलहाल आत्महत्या के कारण अज्ञात है।
जानकारी के अनुसार पुष्पांजलि वामनकर (25) बैतूल की रहने वाली है। वह भोपाल के भोज विवि से एमएसडब्ल्यू की पढ़ाई कर रही थी और यहां प्राइवेट हॉस्टल में रहती थी। सोमवार रात करीब 8 बजे पुष्पाजंलि ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। जब उसकी सहेली ने उसे पंखे लटकते हुए देखा तो तत्काल इसकी जानकारी अन्य लोगों को दी। मौके पर पहुंची हॉस्टल वार्डन ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। छात्रा पुष्पांजलि के माता-पिता को भी फोन करके घटना की जानकारी दे दी गई है, फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।
अगर आपके पास भी है कोई जानकारी/खबर या फोटो तो हमें वाट्सएप नंबर 8462002585 पर शेयर करें अथवा मेल करें bplhyper@gmail.com।