पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस का आरोप, शिवराज सिंह के भाई ने खरीदी करोड़ों की जमीन

कांग्रेस का आरोप, शिवराज सिंह के भाई ने खरीदी करोड़ों की जमीन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(FILE PIC: केके मिश्रा)
भोपाल। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता केके मिश्रा ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के भाई नरेंद्र सिंह चौहान उनके पद के प्रभाव का दुरुपयोग कर रहे हैं। नरेंद्र सिंह एक शिक्षक हैं, बावजूद उन्होंने बर्रई और चौपड़ाकलां में करोड़ों रुपए की जमीन कैसे खरीद लीं? उन्हें फायदा पहुंचाने के लिए उनकी जमीन से सटी हुई भूमि पर बीडीए के अफोर्डेबल हाउसिंग प्रोजेक्ट को लाया गया।

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में केके मिश्रा, रवि सक्सेना और कांग्रेस नेताओं ने ने आरोप लगाया कि, मुख्यमंत्री उन्हें सरंक्षण दे रहे हैं। इन नेताओं का मुताबिक, बर्रई हल्का रापड़िया के 7.5770 हेक्येटर यानि 37 बीघा जमीन, चौपड़ाकलां हल्का इमलिया में 6.895 हेक्टेयर यानि 34 बीघा जमीन औऱ मुगालिया कोट हल्का मुगालिया कोट में 4.497 हेक्टेयर यानि 23 बीघा जमीन खरीदी है। इन जमीन की कीमत करीब 22 करोड़ रुपए है।

कांग्रेस प्रवक्ता मिश्रा का आरोप है कि ये जमीनें नरेंद्र सिंह चौहान, उनके बेटे प्रद्युमसिंह, प्रमोद सिंह, मेसर्स दिलीप डेवल्पर्स एंड कंस्ट्रक्शन (दिलीप सूर्यवंशी की कंपनी), विनोद कुशवाह, लक्ष्मीनारायण शिवहरे, नारायण सिंह परमार के नामों से अलग-अलग गांव में खरीदी गईं और नामांतरण कराया गया।

कांग्रेस नेताओं ने एकबार फिर व्यापम में मुख्यमंत्री के परिवार की संलिप्तता के आरोपों को दोहराया है और कहा कि शिवराज सिंह चौहान के मामा फूल सिंह चौहान, उनकी पत्नी योगिता चौहान, पुत्र संजय चौहान, पुत्रवधु रजनी चौहान, पुत्रियों मंजू व अंजू चौहान के नाम मतदाता सूची में हैं। वे टीलाजमालपुरा में रहते हैं। उनके खिलाफ 2008 में बीना में चैक डिसऑनर का एक मामला भी दर्ज हुआ था, जिसके नोटिस तामील नहीं हो पा रहे हैं। इस प्रकरण की 19 सितंबर को पेशी है। जबकि 21 जून 2014 को जब व्यापम फर्जीवाड़े में फूल सिंह चौहान व उनके बेटे संजय सिंह द्वारा सिफारिश किए जाने के आरोपों का सीएम ने खंडन करते हुए कहा था कि उनके एक ही मामा थे जिनका निधन हो चुका है।
अगर आपके पास भी है कोई जानकारी/खबर या फोटो तो हमें वाट्सएप नंबर 8462002585 पर शेयर करें अथवा मेल करें bplhyper@gmail.com।