(PIC: मंत्रालय के बाहर प्रदर्शन करते कर्मचारी)
भोपाल। संविदा कर्मचारियों ने मंगलवार को मंत्रालय के बाहर प्रदर्शन कर वित्त विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। मप्र संविदा अधिकारी-कर्मचारी महासंघ के बैनर तले जुटे आंदोलनकारियों का नेतृत्व कर रहे महासंघ के प्रांताध्यक्ष रमेश राठौर ने बताया कि, सामान्य प्रशासन विभाग जीएडी ने नियमितिकरण नीति का मसौदा तैयार किया था, जिसमें वित्त विभाग ने काट-छांट कर दी। इसमें महंगाई भत्ता और अर्जित अवकाश न देने का फैसला लिया गया है।
इस के विरोध में कर्मचारियों ने प्रस्तावित नीति के मसौदे की प्रतियां जलाईं। राठौर ने नियमितिकरण नीति हूबहू लागू करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि, पहले चरण में हमने मंत्रालय के सामने प्रदर्शन किया। 21-27 सितंबर तक समूचे प्रदेश में संविदा कर्मचारी काली पट्टी बांधकर काम करेंगे। इसके बाद भी यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया, तो 28 से बेमुद्दत हड़ताल की जाएगी।
अंदर देखें वीडियो...
अगर आपके पास भी है कोई जानकारी/खबर या फोटो तो हमें वाट्सएप नंबर 8462002585 पर शेयर करें अथवा मेल करें bplhyper@gmail.com।