भोपाल। राजधानी के इंस्टीट्यूट फॉर एक्सीलेंस इन हायर एजुकेशन में मंगलवार को धूमधाम से यूथ फेस्टिवल मनाया गया। इस मौके पर स्टूडेंट्स के बीच डांस, ड्रामा, कोलॉज मेकिंग, संगीत, रंगोली एवं क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। डांस कंपटीशन में शामिल स्टूडेंट्स ने वेस्टर्न और क्लासिकल म्यूजिक पर अपनी प्रस्तुति दी। रिमिक्स गानों की धुन पर थिरकते हुए स्टूडेंट्स ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। दर्शक दीर्घा में मौजूद लोगों ने भी तालियों से अपने साथियों का उत्साह बढ़ाया।
सोशल अवेयरनेस रहा मुद्दा
स्टूडेंट्स ने नाटक में नशा मुक्ति का मैसेज दिया। नशे की लत के कारण युवक अपने परिवार से दूर हो जाता है। कुछ दिन बाद अपनी जमीन-जायदाद सब कुछ गवां देता है। आखिर में वह मरने वाला होता है। इसके साथ ही महिला सशक्ति पर केंद्रित स्किट प्रस्तुत किया। इसमें समाज में जहां महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कई अभियान चलाए जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर अपाहिज बेटी को एक पिता ही सुनसान इलाके में छोड़ आता है। एक मां, पत्नी, बेटी के रूप में कठपुतली की तरह जीवन जीने वाली औरतों की कहानी को बयां किया है।
इस अवसर पर संस्थान की संचालक डॉ मीरा पिंगले ने कहा कि युवा उत्सव के आयोजन के पीछे हमारा उद्देश्य शैक्षणेत्तर गतिविधियों के माध्यम से छात्रों को अपनी रचनात्मकता को अभिव्यक्त करने का अवसर देना है।
अगली स्लाइड्स पर देखें तस्वीरें...
फोटो - शान बहादुर।
अगर आपके पास भी है कोई जानकारी/खबर या फोटो तो हमें वाट्सएप नंबर 8462002585 पर शेयर करें अथवा मेल करें bplhyper@gmail.com।