अपनी पहली बीवी को धोखा देकर धर्म बदलकर दूसरी महिला से शादी करने के मामले में नया मोड़ आ गया है। इस मामले की शिकायत महिला थाने में की गई थी। लव जिहाद का यह मामला अमित और उसकी नई बीवी फिरदौस से जुड़ा है। इन दोनों के खिलाफ अमित की पहली पत्नी लड़ाई लड़ रही है।
भोपाल। पिछले दिनों महिला आयोग में हुई लव जिहाद की शिकायत के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस द्वारा इस मामले में कराई गई काउंसिलिंग में इस बात का खुलासा हुआ है कि अमित अडवानी ने अपनी हिंदू पत्नी को तलाक दिए बिना ही अन्य धर्म की महिला फिरदौस से शादी कर ली थी। फिरदौस ने काउंसलर को बताया कि अमित ने शपथ पत्र भरकर
धर्म परिवर्तन किया है और वह पांच वक्त की नवाज अदा करता है।
धर्म परिवर्तन के नाम पर दे रहे है धोखा
उधर, अमित अडवानी की पत्नी का कहना है कि धर्म परिवर्तन का एक नियम और कायदा होता है। उसके पति का मेडि़कल कराया जाए। यदि उसने धर्म परिवर्तन किया है, तो मेडि़कल रिपोर्ट से साबित हो जाएगा। उसका कहना है कि यदि मेडि़कल रिपोर्ट में धर्म परिवर्तन की बात नहीं आती है, तो वह अपने पति अमित और फिरदौस के खिलाफ कानूनी कार्रवाई चाहेगी।
आगे की स्लाइड्स पर में पढ़ें क्या था पूरा मामला....
अगर आपके पास भी है कोई जानकारी/खबर या फोटो तो हमें वाट्सएप नंबर 8462002585 पर शेयर करें अथवा मेल करें bplhyper@gmail.com।