पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मप्र में पिछले एक दशक में इंडस्ट्रियल इन्फ्रास्ट्रक्चर पर ७४५ करोड़ रुपये खर्च

मप्र में पिछले एक दशक में इंडस्ट्रियल इन्फ्रास्ट्रक्चर पर ७४५ करोड़ रुपये खर्च

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(DEMO PIC)
भोपाल। किसी भी क्षेत्र की सफलता उसकी अधोसंरचना पर निर्भर करती है। प्रदेश में औद्योगिक अधोसंरचना के विकास की दृष्टि से यह दशक अभूतपूर्व परिवर्तन और नवीन परियोजनाओं के क्रियान्वयन का साक्षी है। मप्र में पिछले एक दशक में औद्योगिक अधोसंरचना विकास मद में प्रदेश में 745.21 करोड़ व्यय किया गया।

27 नवीन औद्योगिक क्षेत्रों की स्थापना का कार्य जारी
12वीं पंचवर्षीय योजना में 27 स्थान पर लगभग 7675 हेक्टेयर भूमि पर चरणबद्ध रूप से 3022 करोड़ रुपए की लागत से सर्वसुविधायुक्त औद्योगिक क्षेत्रों के विकास की योजना मंजूर की गई है। इसकी शुरुआत 99 करोड़ 21 लाख की लागत से इंदौर के क्रिस्टल आईटी पार्क के रूप में पूर्ण कर लिया गया है। कुल 12 औद्योगिक क्षेत्र आचारपुरा, बगरोदा, जम्बार बागरी, रूधि-भावसिंगपुरा, उज्जैयिनी, सिरसोदा, नेमावर, सीतापुर (पहाड़ी), रेडीमेड गारमेन्ट पार्क गदईपुरा, अमकुही, भूरकल खापा व उमरिया डुंगरिया में 1038 हेक्टेयर भूमि पर 375 करोड के कार्य प्रगति पर हैं।
इसके अलावा 6 औद्योगिक क्षेत्र अपैरल व फार्मा क्लस्टर, ताजपुर, मैहर, सीतापुर (पहाड़ी) (चरण दो), नमकीन क्लस्टर व बाबई में 240 करोड़ रुपये के कार्यों के लिए निविदा प्रक्रिया में है।

प्रदेश में पहली बार मंत्रि-परिषद् द्वारा वर्ष 2012-14 की अवधि में 13 विद्यमान औद्योगिक क्षेत्र की 7556 हेक्टेयर भूमि पर 481 करोड़ रुपये की अधोसंरचना उन्नयन परियोजना मंजूर की गई। वर्तमान में 7 औद्योगिक क्षेत्र मंडीदीप, गोविन्दपुरा, पीथमपुर, पोलोग्राउण्ड सावेर रोड और सिद्धगवां, महाराजपुर में 351 करोड़ 57 लाख की राशि से 4441.89 हेक्टेयर भूमि में उन्नयन कार्य प्रारंभ किया जा चुका है। इस पर अब तक 140 करोड़ रुपए व्यय किए जा चुके हैं। अन्य 6 औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर, मनेरी, रिछाई, सतना पुरैना व देवास में प्रस्तावित कार्यों में 314 हेक्टेयर क्षेत्रफल पर अधोसंरचना विकास कार्य के लिए 129 करोड़ रुपए की निविदाएं आमंत्रित की जा चुकी हैं।

प्रदेश में औद्योगिक अधोसंरचना विकास का कार्य इंदौर, ग्वालियर, भोपाल, जबलपुर और रीवा स्थित औद्योगिक केन्द्र विकास निगम द्वारा किया जाता है।
अगर आपके पास भी है कोई जानकारी/खबर या फोटो तो हमें वाट्सएप नंबर 8462002585 पर शेयर करें अथवा मेल करें bplhyper@gmail.com।