पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुंबई का ग्लैमर बनता भोपाली फैशन, जानिए क्या है बड़ी वजह...

मुंबई का ग्लैमर बनता भोपाली फैशन, जानिए क्या है बड़ी वजह...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फलां एक्ट्रेस, एक्टर ने क्या ड्रेस पहनी है? लाजवाब, बहुत सुंदर। अमूमन टीवी के शो के दौरान हमारे मुंह से ऐसा निकल ही जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि, मुंबई में भोपाली फैशन भी धीरे-धीरे अपनी पैठ बना रहा है? पढिए तन्मय जैन की स्टोरी...।

भोपाल। स्टार प्लस के लोकप्रिय सीरियल 'ये है मोहब्बतें' की एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी जब भी फुर्सत के पलों में अपने घर भोपाल आती हैं, तो अपने लिए यहां से ड्रेसेज जरूर खरीदती हैं। इसकी पीछे एक खास कारण है?

आपने सब टीवी का पॉपुलर सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' भी देखा होगा? इसमें भी भोपाल से खरीदे गए आउटफिट इस्तेमाल हुए हैं। इसकी भी एक बड़ी वजह है। कुछ दिन पहले की बात है, मिस इंडिया इंटरनेशनल-2013 गुरलीन ग्रेवाल भोपाल आईं, तो उन्होंने भी यहां से अपने लिए ड्रेसें खरीदीं। गुरलीन ने बिट्टन मार्केट स्थित बीस्पोक बुटिक से ऐपलिक वर्क की डिफ्यूजन कुर्तियां, डिजाइनर सूट्स और हैवी जरदोजी वाली साडिय़ों की शॉपिंग की।

अब जानिए क्यों भोपाली फैशन मुंबई में बढ़ा रहा दखल..
बीस्पोक बुटिक चलाने वाले फैशन डिजाइनर दंपति तनय और सौम्या कोटवाल कहते हैं, दरअसल, भोपाल में अभी डिजाइनर आउटफिट मुंबई की अपेक्षा बहुत कम रेट में मिल जाते हैं। ऐसे में टीवी, फिल्म और अन्य फैशन स्टोर यहां से ड्रेसेज खरीदकर उनमें थोड़ा-बहुत चेंजेज करके उसे एक नया ब्रांड बनाकर ऊंची कीमत पर सेल कर देते हैं।

आगे देखें अपने लिए आउटफिट देखती गुरलीन की तस्वीरें...।
अगर आपके पास भी है कोई जानकारी/खबर या फोटो तो हमें वाट्सएप नंबर 8462002585 पर शेयर करें अथवा मेल करें bplhyper@gmail.com।