पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मर्जर एग्रीमेंट को लेकर कांग्रेसी निकालेंगे पदयात्रा

मर्जर एग्रीमेंट को लेकर कांग्रेसी निकालेंगे पदयात्रा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल। मर्जर एग्रीमेंट को लेकर कांग्रेसी नेताओं ने एक बार फिर आंदोलन की तैयार कर ली है। जिसे लेकर कांग्रेसी आगामी कुछ दिनों में संतनगर से सीएम हाउस तक पदयात्रा निकालेंगे। फिलहाल पदयात्रा की दिनांक एवं समय तय नहीं हो सका है, लेकिन कांग्रेस जल्द की अपने कार्यक्रम की रूपरेखा सार्वजनिक करेंगी।

कांग्रेस नेता राजेन्द्र मंडलोई ने बताया कि भाजपा शासन ने बार-बार मर्जर एग्रीमेंट को लेकर आश्वासन ही दिया है। ऐसी बातें और वादे करके भाजपा जनता को लगातार धोखा दे रही है। उन्होंने कहा कि हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा था भाजपा सरकार बनने के 100 दिनों के बाद उन्हें मर्जर से मुक्त कर दिया जाएगा, लेकिन यह महज चुनावी घोषणा ही साबित हुआ है। इसी को लेकर अब कांग्रेसी संत हिरदाराम की कुटिया से सीएम हाउस तक पदयात्रा निकालकर आंदोलन करेंगे। जिसमें अनेक कांग्रेसी हिस्सा लेंगे।
अगर आपके पास भी है कोई जानकारी/खबर या फोटो तो हमें वाट्सएप नंबर 8462002585 पर शेयर करें अथवा मेल करें bplhyper@gmail.com।