भोपाल। उप्र के विधानसभा उपचुनावों व मैनपुरी लोकसभा में समाजवादी पार्टी को मिली जीत पर सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्यालय में आतिशबाजी कर मिठाई बांटी। इस अवसर पर मौजूद सपा प्रदेश महासचिव राकेश सिंह बघेल ने इस जीत को सांप्रदायिकता की हार व विकास की जीत बताया है।
उन्होंने कहा कि देश की जनता ने भाजपा को महंगाई कम करने, भ्रष्टाचार व विकास के नाम पर लोकसभा चुनाव में वोट दिया था। लेकिन, काम करने में विफल रहने पर भाजपा ने अब 'सांप्रदायिकता' व '
लव जिहाद' को अपना मुद्दा बनाया जिसे उत्तरप्रदेश सहित देश की जनता ने नकार दिया है। उप्र में सपा सरकार पर प्रदेश की जनता ने बार फिर अपना विश्वास जताया है।
सपा कार्यालय में आतिशबाजी के अवसर पर प्रदेश सचिव ददन सिंह यादव, युवाजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अश्विन सिंह यादव, मजदूर सभा के प्रदेश अध्यक्ष रामस्वरूप यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज यादव, युवा उपाध्यक्ष पवन पाठक, शैलेन्द्र सिंह, विनोद गुप्ता, नरेन्द्र यादव, अभिषेक रघुवंशी, रामबाबू प्रजापति, राहुल दुबे, हुमैद शकील सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अगर आपके पास भी है कोई जानकारी/खबर या फोटो तो हमें वाट्सएप नंबर 8462002585 पर शेयर करें अथवा मेल करें bplhyper@gmail.com।