पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कल्पद्रुम महामंडल विधान में शामिल हुए आचार्य विशुद्ध सागर

कल्पद्रुम महामंडल विधान में शामिल हुए आचार्य विशुद्ध सागर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल। कल्पद्रुम महामंडल विधान के तहत शहर के इकबाल मैदान में जैन समाज की ओर से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। 24 सितंबर तक चलने वाले इस आयोजन में रोजाना अलग-अलग कार्यक्रम होंगे।
 
इस कड़ी में बुधवार को आचार्य विशुद्ध सागर के सान्निध्य में कल्पद्रुम महामंडल विधान कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। आयोजन समिति के पंकज जैन ने बताया कि कल्पद्रुम महामंडल विधान के तहत रोजाना आचार्य विशुद्ध सागर के प्रवचन होंगे।
 
गौरतलब है कि चौक दिगंबर जैन मंदिर से मंगलवार को सुबह साढ़े सात बजे श्रीजी की शोभायात्रा निकाली गई थी। शोभायात्रा राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों से होती हुई इकबाल मैदान पहुंची थी, जहां ध्वजारोहण कर विधान का शुभारंभ किया गया।
 
अगली स्लाइड्स पर देखें तस्वीरें...
 
फोटो- शान बहादुर।
 
अगर आपके पास भी है कोई जानकारी/खबर या फोटो तो हमें वाट्सएप नंबर 8462002585 पर शेयर करें अथवा मेल करें bplhyper@gmail.com।