(भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान एवं विधायक विश्वास सारंग भवानी चौक पर जम्मू-कश्मीर बाढ़ पीडि़तों के लिए राहत राशि जुटाते हुए।)
भोपाल। जम्मू-
कश्मीर में आई आपदा को देखते हुए प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बुधवार को भाजपा ने शहर में कोई आयोजन नहीं किया। न भाजपाइयों द्वारा शहर में मिठाई बाटी गई, न ही विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया।
पार्टी सदस्यों ने इस मौके पर
जम्मू कश्मीर में बाढ़ से बेहाल लोगों को राहत पहुंचाने के लिए राहत राशि जुटाने का काम शुरू किया है। इसके लिए जिला भाजपा द्वारा भवानी चौक से धनसंग्रह कार्यक्रम की शुरुआत हुई। सदस्यों का उत्साह बढ़ाने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान भी कार्यक्रम में पहुंचे।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष आलोक शर्मा ने कहा कि 2 अक्टूबर तक हम शहर में घूम-घूमकर लोगों से जम्मू-कश्मीर में बाढ़ से पीड़ित लोगों की सहायता के लिए राहत राशि संग्रहित करेंगे। उन्होंने बताया कि बुधवार को भवानी चौक से शुरू हुआ यह अभियान लखेरापुरा, सावरकर चौक, पीपल चौक, सर्राफा चौक, दयानंद चौक चिंतामन चौराहा, मंगलवारा, हनुमानगंज, जुमेराती गेट होते हुए लोहा बाजार पर समाप्त होगा।
अगली स्लाइड्स पर देखें तस्वीरें...
अगर आपके पास भी है कोई जानकारी/खबर या फोटो तो हमें वाट्सएप नंबर 8462002585 पर शेयर करें अथवा मेल करें bplhyper@gmail.com।