पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिंडीकेट बैंक रिश्वत मामला : पुरुषोत्तम तोतलानी ने किया सरेंडर

सिंडीकेट बैंक रिश्वत मामला : पुरुषोत्तम तोतलानी ने किया सरेंडर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(FILE PIC: तोतलानी का भोपाल स्थित मकान, जहां से सीबीआई ने कई अहम दस्तावेज जब्त किए थे। इनसेट में तोतलानी।)

भोपाल। सिंडिकेट बैंक के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर एसके जैन को हवाला के जरिए रिश्वत पहुंचाने के मामले में फरार चल रहे पुरुषोत्तम तोतलानी ने दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। सरेंडर के बाद तोतलानी को दो दिन की रिमांड पर सीबीआई के सुपुर्द किया गया है। उसके पकड़ में आ जाने के बाद हवाला कारोबार से जुड़े कई काले कारनामे सामने आ सकते हैं।
मामूली दुकानदार से करोड़ों रुपए संपत्ति के मालिक पुरुषोत्तम तोतलानी की कहानी बेहद दिलचस्‍प है। कभी उसकी छोटी सी मिठाई की दुकान थी। उन्‍होंने बैरागढ़ नाके के पास फार्म हाउस भी काटकर बेचे थे। इसके बाद तोतलानी ने हमीदिया रोड पर प्लाइवुड की दुकान की, पर इसे जल्द ही बंद करना पड़ा। बाद में तोतलानी ने रियल एस्टेट में किस्‍मत आजमाया और जल्‍द ही करोड़ों रुपए संपत्ति का मालिक बन गया। इसी बीच उसके राजनेताओं से रिश्‍ते बने और इसका फायदा उठाकर उसने कई लोगों की जमीन हड़प ली।

कुछ दिनों पहले तोतलानी के भोपाल स्थित घर से सीबीआई ने विदेशी और महंगी शराब बरामद की थीं। सीबीआई दिल्ली यूनिट की टीम ईदगाह हिल्स स्थित रिंग रोड पर तोतलानी के घर तलाशी लेने पहुंची थी। टीम को उसके घर से महंगी विदेशी शराब की 15 बोतलें और एक क्वार्टर मिला था। इस शराब की कीमत करीब तीन लाख रुपए बताई गई थी। इस मामले में पुलिस ने तोतलानी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया है।

बताया जाता है कि, सीबीआई को तलाशी के दौरान ऐसे दस्तावेज भी मिले, जिनमें हवाला के जरिए जमीन की खरीद-फरोख्त का हिसाब किताब लिखा हुआ है।

तोतलानी पर आरोप है...
एक अगस्त को सीबीआई ने भोपाल के वकील विनीत गोधा उनके भाई पुनीत गोधा को 50 लाख रुपए के साथ गिरफ्तार किया था। गोधा बंधुओं के रिश्तेदार एसके जैन को यह रकम पहुंचाई जाना थी। जैन ने दिल्ली की एक कम्पनी की लिमिट बढ़ाने के लिए रिश्वत मांगी थी। रिश्वत पुरुषोत्तम तोतलानी के जरिए हवाला से देना तय हुआ था। तोतलानी ने यह रकम विजय पाहूजा के जरिए गोधा बंधुओं को दी थी। तोतलानी तब से फरार था।
यह भी पढ़ें
अगर आपके पास भी है कोई जानकारी/खबर या फोटो तो हमें वाट्सएप नंबर 8462002585 पर शेयर करें अथवा मेल करें bplhyper@gmail.com।