भोपाल। राजधानी में बुधवार को तेज धूप के बाद दोपहर को तेज बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक हुई तेज बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में पानी भर गया। हालांकि, कई इलाके ऐसे भी थे, जहां पानी नहीं बरसा। बारिश की वजह से एमपी नगर, लिंक रोड, ज्योति टॉकीज समेत कई इलाकों में पानी भर गया।
मौसम केंद्र का कहना है कि लोकल सिस्टम की वजह से शहर में यह बारिश हुई है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में एक सिस्टम बनना शुरू हो गया है। इसकी वजह से मप्र में नमी आ रही है। नमी की मात्रा बढ़ने से बादल बने आैर कई इलाकों में पानी बरसने लगा। मौसम विभाग आगामी २४ घंटों में प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है।
अगली स्लाइड्स पर देखें तस्वीरें...
फोटो- एचसी वर्मा।
अगर आपके पास भी है कोई जानकारी/खबर या फोटो तो हमें वाट्सएप नंबर 8462002585 पर शेयर करें अथवा मेल करें bplhyper@gmail.com।