पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक्टिंग के शौक के चलते मेडिकल फील्ड छोड़ दी दिलीप साहब की एप्रिसिएशन ने दिया कांफीडेंस....

एक्टिंग के शौक के चलते मेडिकल फील्ड छोड़ दी दिलीप साहब की एप्रिसिएशन ने दिया कांफीडेंस....

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(PIC: अपने बारे में बतियाते अभिनेता अर्जुन)
भोपाल। मेरी फैमिली बैकग्राउंड मेडिकल फील्ड से हैं, मैंने भी बीडीएस की पढ़ाई। लेकिन मैंने मेडिकल में करियर बनाने की वजह एक्टिंग में किस्मत आजमाई। रीवा सैनिक स्कूल में पढा़ई के दौरान एक्टिंग के कीड़े ने ऐसा काटा कि भोपाल थियेटर, दूरदर्शन के सीरियल करने के बाद मुंबई दिलीप कुमार, सायरा बानो के प्रोडक्शन में बने सीरियल स्त्री से एक्टिंग की गाड़ी चल निकली। यह बात टीवी सीरियल, पृथ्वीराज चौहान, महाभारत, चंद्रकांता, झांसी की रानी और सीआईडी में अहम भूमिका निभाने वाले एक्टर अर्जुन दीक्षित ने कही। दैनिक भास्कर ऑफिस आए अर्जुन ने दैनिक भास्कर डॉट काम से खास बातचीत...

भोपाल में भी किया काम...
स्टेज में बोलना एक्ट करना मुझे बहुत खुशी देते थे। बंसी कौल और आलोक चटर्जी के साथ कई स्टेज शो किए। भोपाल दूरदर्शन के पिया के घर किया। इसमें मैंने लीड रोल निभाया था। इसके बाद दूरदर्शन के कई सीरियल करने के बाद मुझे बड़ी अपॉरच्युनिटी मिली। सायरा बानो प्रोड्यूस सीरियल स्त्री में अहम किरदार निभाने का मौका मिला। उस सीरियल की शूटिंग लीजेंड एक्टर दिलीप कुमार साहब के घर पर हुई। शूटिंग के दौरान वे मौजूद रहते थे। इतने बड़े एक्टर की मौजूदगी में डर भी लगता था और बेस्ट करने का चैलेंज भी था। धीरे-धीरे मैंने परफार्मेंस में इंप्रूवमेंट किया। एक दिन मैंने अपना शॉट दिया। उधर से आवाज आई यंग मैन यू हैव डन ए ग्रेट जॉब। वो आवाज सुनकर मैं रोमांचित हो गया। वो आवाज थी दिलीप कुमार साहब की। उस आवाज ने मेरे कांफीडेंस को बढ़ाया।

निगेटिव किरदार निभाना मुश्किल
इसके बाद मैंने पृथ्वीराज चौहान, चंद्रकांता सीरियल में अभिनय किया। झांसी की रानी में निगेटिव किरदार और महाभारत में पांचाल नरेश का किरदार निभाया। मैंने पीरियोडिकल सीरियल में भी काम किया। मुझे लगा कि पीरियोडिकल सीरियल में काम करना बहुत टफ है। उस कॉस्टयूम के साथ उस कैरेक्टर को जीवंत करना चैलेंजिंग होता है। मुझे लगता है कि निगेटिव किरदार करने में काफी चैलेंज के साथ कैनवास भी मिलता है, जबकि पॉजिटिव किरदार सीधे होते हैं।देखिए शोले का गब्बर सिंह, मि. इंडिया का मोगेंबो निगेटिव कैरेक्टर होने के बाद भी बच्चे-बच्चे की जुबां पर है।

शपथ में कॉप की भूमिका
मुझे सीआईडी के स्पेशल एपीसोड में काम करने का मौका मिला। सीआईडी टीम के साथ कई एपीसोड में एक्टिंग की। इतने पापुलर सीरियल का हिस्सा बनकर काफी एंजॉय किया। मुझे एडवेंचर करने और चैलेंज एक्सेप्ट करने का शौक है। अब मैं लाइफ ओके के सीरियल शपथ में कॉप की भूमिका में नजर आऊंगा।

पैरेंट्स का सपोर्ट बना स्ट्रैंथ
पापा डॉक्टर हैं। रिलेशन में सभी एजुकेशन और मेडिकल फील्ड से जुड़े हुए हैं। लेकिन मैंने सबसे अलग जाकर राह बनाने की सोची, तो तमाम लोग अगेंस्ट थे, लेकिन पापा डॉ. जीपी द्विवेदी और मां तारा द्विवेदी के सपोर्ट और एप्रिसिएशन ने मुझे एक्टर बना दिया।
आगे देखें अर्जुन की बातचीत के दौरान की कुछ तस्वीरें...
अगर आपके पास भी है कोई जानकारी/खबर या फोटो तो हमें वाट्सएप नंबर 8462002585 पर शेयर करें अथवा मेल करें bplhyper@gmail.com।