भोपाल। क्रेडाई का चार दिवसीय प्रापर्टी मेला गृह प्रवेशम बिट्टन मार्केट दशहरा मैदान में गुरुवार से शुरू होगा। इसमें जबरदस्त फेस्टिवल आफर रेट्स के साथ कार, विदेश की सैर और मोटर बाइक जैसे उपहार खरीदारों के लिए रखे गए हैं। मेले में सभी तरह की फ्रीहोल्ड प्रॉपर्टीज में निवेश का मौका मिलेगा।
बुधवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में क्रेडाई प्रवक्ता मनोज सिंह मीक ने बताया कि इस सीजन के क्रेडाई गृह प्रवेशम् में शहर के 45 से अधिक डेवलपर अपना रियल एस्टेट प्रोजेक्ट पेश करेंगे। रविवार को मेले का समापन किया जाएगा।
यह प्रॉपर्टी होंगी मेले में
- बजट होम - 1/2 बीएचके फ्लैट।
- बजट प्रापर्टी - 600-2400 वर्गफीट के प्लाट।
- बजट मकान - 1-2 बीएचके सिंगलेक्स।
- स्वतंत्र मकान - 2-4 बीएचके ड्यूप्लेक्स।
- प्रीमियम होम - 3-5 बीएचके फ्लैट।
- लक्जरी होम - 3-5बीएचके ड्यूप्लेक्स।
- कामर्शियल स्पेस - 500- 5000 वर्गफीट आफिस/शोरूम स्पेस।
- कामर्शियल प्रापर्टी - 1000- 100000 वर्गफीट प्लाट।
- एजुकेशनल प्रापर्टी - 10000- 500000 वर्गफीट प्लाट।
- इन्डस्ट्रीयल प्रापर्टी - 1000- 100000 वर्गफीट प्लाट।
अगर आपके पास भी है कोई जानकारी/खबर या फोटो तो हमें वाट्सएप नंबर 8462002585 पर शेयर करें अथवा मेल करें bplhyper@gmail.com।