पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हज के लिए पहली फ्लाइट से रवाना होंगे २३३ यात्री

हज के लिए पहली फ्लाइट से रवाना होंगे २३३ यात्री

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल। सउदी एयरलाइंस की जेद्दा जाने वाली फ्लाइट बुधवार को दो घंटे देरी से भोपाल पहुंची। इस फ्लाइट से 233 हज यात्री जेद्दा के लिए रवाना होना है। ताजुल मसाजिद स्थित ट्रांजिट प्वाइंट से हज यात्रियों को असिर की नमाज के बाद रवाना किया जाएगा। फ्लाइट रात ८ बजे के करीब जेद्दा के लिए उड़ान भरेगी।

मध्य प्रदेश हज कमेटी अध्यक्ष इनायत हुसैन कुरैशी ने बताया कि दोनों च्एविएशन पाइंटज् से पांच-पांच उड़ानें होंगी। भोपाल से बुधवार एवं इंदौर से 22 सितंबर से हज की उड़ानें शुरू होंगी। इन्होंने कहा कि इंदौर की एक उड़ान को छोड़कर बाकी सभी उड़ानें जेद्दा के लिए जाएंगी, हाजियों को विमानतल तक पहुंचाने के लिए पूरा इंतजाम किया गया है। ताजुल मासाजिद स्थित ट्रांजिट प्वाइंट पर हज यात्रियों के लिए पूरी व्यवस्थाएं कर ली गर्इ् है और इन्हें असिर की नमाज के बाद यहां से एयरपोर्ट के लिए रवाना कर दिया जाएगा।
अगर आपके पास भी है कोई जानकारी/खबर या फोटो तो हमें वाट्सएप नंबर 8462002585 पर शेयर करें अथवा मेल करें bplhyper@gmail.com।