पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिंदी विवि अक्टूबर से शुरू करेगा गर्भ संस्कार कोर्स, गर्भवती महिलाओं को दी जाएगी ट्रेनिंग

हिंदी विवि अक्टूबर से शुरू करेगा गर्भ संस्कार कोर्स, गर्भवती महिलाओं को दी जाएगी ट्रेनिंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल। अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय दो अक्टूबर से गर्भ संस्कार में नौ माह का सर्टिफिकेट कोर्स शुरू करने जा रहा है। इस कोर्स में एडमिशन लेने वाली गर्भवती महिलाओं को नौ महीने तक सिखाया जाएगा की बेहतर शिशु को जन्म देने के लिए उन्हें किन संस्कारों का पालन करना चाहिए। विवि इस ट्रेनिंग के दौरान की हर दिन की गतिविधियों का रिकार्ड रखेगा ताकि आगे इस पर रिसर्च किया जा सके।

बुधवार को विवि के कुलपति प्रो.एमएल छीपा ने मीडिया से चर्चा में बताया कि इस कोर्स के लिए विवि द्वारा गर्भ संस्कार तपोवन केंद्र परियोजना शुरू करने जा रहा है। इन तपोवनों में महिलाओं को गर्भ संस्कार की ट्रेनिंग दी जाएगी। शुरूआत भोपाल से की जा रही है। इसके बाद इसे अन्य शहरों के साथ ही ट्राइबल क्षेत्रों में भी स्थापित किया जाएगा। इसके लिए विवि ने गुजराज की चिल्ड्रन यूनिवर्सिटी से करार किया है। अभी देश में यह कोर्स केवल चिल्ड्रन यूनिवर्सिटी में ही चल रहा है। इस कोर्स के लिए सिलेबस को गुजराती से हिंदी में अनुवादित किया जा रहा है। कोर्स के संचालन के लिए विवि महिला एवं बाल विकास विभाग से सहयोग लेने की भी तैयारी कर रहा है ताकि अधिक संख्या में महिलाओं को इससे जोड़ा जा सके।

दंपत्ति एवं कार्यकर्ता प्रशिक्षण सम्मेलन गुरुवार को होगा
इस कोर्स को शुरू करने से पहले विवि द्वारा एक दंपत्ति एवं कार्यकर्ता प्रशिक्षण सम्मेलन किया जा रहा है। गुरुवार से यह दो दिवसीय सम्मेलन पुरानी विधानसभा स्थित विवि के परिसर में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान चिल्ड्रन विवि अहमदाबाद के कुलपति हर्षद भाई शाह व अन्य विशेषज्ञ सम्मेलन में भाग लेने वाली दंपत्तियों को गर्भ संस्कार शिक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। सम्मेलन सुबह दस बजे से शुरू होगा।
अगर आपके पास भी है कोई जानकारी/खबर या फोटो तो हमें वाट्सएप नंबर 8462002585 पर शेयर करें अथवा मेल करें bplhyper@gmail.com।